August 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest NewsPanipat

हरियाणा में मानसून ने बदला रुख: 6 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, कई इलाकों में गिरेगा तापमान

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला ) – हरियाणा मौसम विभाग के अनुसार, राज्य में मानसूनी हवाओं में बदलाव दर्ज किया गया है। IMD द्वारा जारी आंकड़ों के मुताबिक, आज राज्य के अलग अलग क्षेत्रों में मौसम की स्थिति अलग अलग रहने का अनुमान है।जिसके तहत कई तेज हवाओं के साथ भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। मौसम विभाग ने उत्तर व उत्तर पूर्वी हरियाणा के 6 जिलों में जो कि पंचकूला, जींद , पानीपत ,यमुनानगर , करनाल , और सोनीपत में येलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है।

वही मध्य व दक्षिण पर्व हरियाणा के अंबाला, कुरुक्षेत्र , रोहतक , झज्जर , गुरूग्राम , फरीदाबाद , पलवल और नूंह में कम बारिश होने का अनुमान है। वही पर दूसरी तरफ यमुनानगर ओर सोनीपत में 40 एमएम से ऊपर बारिश देखने को मिली। वही दूसरी तरफ पाश्चिम और दक्षिण जिले जैसे कि सिरसा , फतेहाबाद , हिसार , भिवानी , चरखी दादरी , महेंद्रगढ़ , और रेवाड़ी में बारिश की संभव बहुत कम है। यहां कुछ स्थानों पर बूंदाबांदी हो सकती है। लेकिन ज्यादातर वहां पर धूप ओर बादल छाए रहेंगे।

पानीपत में 35.8° c और नूंह में 35.3° c तापमान रहा। वही दूसरी तरफ बारिश वाले इलाकों में दिन कई तापमान में भारी गिरावट देखी गई। यमुनानगर की बात करे तो वहां पर 28.2 °c और करनाल में 28.4 ° c दर्ज किया गया है।इसके अलावा अंबाला में 30.4 ° c , रोहतक में 30.9 ° c और हिसार में 30.4° c तापमान रहा। और वही फरीदाबाद में बारिश की वजह से प्रदेश में तापमान 1.9°c की गिरावट आई है, जिससे दिन का सामान्य तापमान 3.3°c नीचे आ गया है। राज्य में सबसे गर्मी वाला दिन फरीदाबाद में रहा जहां पर तापमान 36.6°c तक पहुंचा।

वही भिवानी की बात करे तो सबसे ठंडा प्रदेश के तापमान में 0.9 °c की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि यह सामान्य स्तर के आस पास ही बना हुआ है। साथ ही राज्य में सबसे कम तापमान भिवानी में 23.5°c दर्ज किया गया है। वही दूसरी तरफ यमुनानगर में रात के समय 24.4 ° c रहा। बात करे रात कई तापमान की, तो रोहतक में रात सबसे गरम रही, जहां न्यूनतम तापमान 28.4°c रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा जींद में 28.3°c, कैथल व सोनीपत में 28.0° c, करनाल में 27.9 °c, गुरूग्राम में 27.9 °c और हिसार में 27.2 ° c तापमान दर्ज हुआ है। वही दूसरी तरफ बारिश से प्रभावित जिलों में रात के समय हवा में भारी नमी बनी हुई है। जिससे उमस का एहसास हो रहा है

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

यात्रियों के लिए केदारनाथ यात्रा हुई आसान, शुरू हुई हेली सेवा

Voice of Panipat

करनाल में बड़ा जमीन घोटाला: रिटायर्ड पुलिस अधिकारी से 1 करोड़ ठगे…

Voice of Panipat

कम होते-होते फिर बढ़े कोरोना के मामले, पिछले 24 घंटों में 43733 नए केस दर्ज

Voice of Panipat

Leave a Comment