27.8 C
Panipat
September 25, 2026
Voice Of Panipat
Haryana News

हरियाणा के गुरुग्राम में बिका देश का सबसे महंगा पेंटहाउस, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

हरियाणा के गुरुग्राम में बिका देश का सबसे महंगा पेंटहाउस, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

हरियाणा के गुरुग्राम में देश की सबसे महंगी अपार्टमेंट डील हुई। यहां एक पेंट हाउस 271 करोड़ में बिका। रियल एस्‍टेट कंपनी डीएलएफ (DLF) ने अपने सुपर-लग्जरी प्रोजेक्ट में एक पेंटहाउस को 271 करोड़ रुपए में बेचा है।

मानव सरदाना ने खरीदा 271 करोड़ का पेंटहाउस

जानकारी के मुताबिक ऑटो सेक्टर की प्रमुख कंपनी इंपीरियल ऑटो के मालिक मानव सरदाना ने यह पेंट हाउस खरीदा है। करीब 17,200 वर्ग फुट सुपर एरिया वाले इस पेंटहाउस का कारपेट एरिया लगभग 10,500 वर्ग फुट है। सुपर एरिया के आधार पर डीएलएफ ने यह पेंटहाउस 1.58 लाख रुपये प्रति वर्ग फुट की दर से बेचा है। ऐसे में प्रति वर्ग फुट के हिसाब से ये डील देश में सबसे महंगी है।

100 करोड़ से ज्यादा है अपार्टमेंट की कीमतें

बता दें कि गुरुग्राम के गोल्फ कोर्स रोड स्थित सेक्टर 54 में बसे ‘द डहलियास प्रोजेक्ट’ में एक साधारण अपार्टमेंट की कीमत भी 100 करोड़ से 170 करोड़ रुपए है, जबकि पेंटहाउस की कीमत इससे भी कहीं ज्यादा है।

271 करोड़ में बिका यह पेंटहाउस भी डीएलएफ फेज-5 में ‘द डहलियास’ में है। ‘द डहलियास’ सोसाइटी अभी निर्माणाधीन है और इस प्रोजेक्‍ट में 420 सुपर-लग्जरी अपार्टमेंट और पेंटहाउस बनाए जा रहे हैं। इस प्रोजेक्ट में इन्फिनिटी पूल, आधुनिक जिम, स्पा, वेलनेस सेंटर, निजी सिनेमा, बच्चों का प्ले जोन, पेट पार्क जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

Related posts

 जसप्रीत बुमराह बने पिता, घर आया नन्हा मेहमान,पिता बनकर बुमराह ने शेयर की तस्वीरें

Voice of Panipat

 हरियाणा में 3 लाख कैश और गहने लेक युवती प्रेमी साथ फरार

Voice of Panipat

दिल्ली चुनाव से पहले राम रहीम को मिली पैरोल, सिरसा डेर मे रहेंगे 30 दिन

Voice of Panipat