September 25, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

Haryana Rojgar Mela: हरियाणा में बेरोजगार युवाओं के लिए खुशखबरी, इस जिले में लगेगा रोजगार मेला

Haryana Rojgar Mela: हरियाणा में सिरसा जिले के युवाओं के लिए रोजगार का अच्छा मौका सामने आया है। जिला रोजगार कार्यालय, सिरसा की ओर से 11 अगस्त 2026 को सुबह 10 बजे रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। मेले में कई निजी कंपनियां युवाओं का चयन करेंगी और उन्हें अलग-अलग पदों पर रोजगार के अवसर दिए जाएंगे।

जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार रोजगार मेले में LIC सिरसा, एरेना और नेक्सा शोरूम, रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस सिरसा और पुखराज हेल्थ केयर फतेहाबाद की ओर से विभिन्न पदों के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। Haryana Rojgar Mela

10वीं पास युवाओं के लिए भी मौका

रोजगार मेले में अलग-अलग पदों के लिए अलग शैक्षणिक योग्यता निर्धारित की गई है। LIC में एजेंट के पद के लिए न्यूनतम योग्यता 10वीं पास रखी गई है।

वहीं, एरेना और नेक्सा शोरूम में सेल्समैन और रिसेप्शनिस्ट के पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए संबंधित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी हिस्सा ले सकते हैं। Haryana Rojgar Mela

रिलायंस निप्पॉन लाइफ इंश्योरेंस में भी युवाओं के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध होंगे। इसके अलावा पुखराज हेल्थ केयर, फतेहाबाद में वेलनेस एडवाइजर के पद के लिए अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा। Haryana Rojgar Mela

ये डॉक्युमेंट जरूरी

सभी शैक्षणिक प्रमाण-पत्रों की मूल प्रतियां और फोटो कॉपी

हरियाणा प्रमाण-पत्र

रोजगार कार्यालय का पंजीकरण कार्ड

आधार कार्ड

परिवार पहचान पत्र (PPP)

अपडेटेड बायोडाटा

पासपोर्ट साइज फोटो

जिला रोजगार कार्यालय ने पात्र और इच्छुक युवाओं से अपील की है कि वे 11 अगस्त को सुबह 10 बजे निर्धारित स्थान पर पहुंचकर रोजगार मेले में हिस्सा लें।

Related posts

सोना पहली बार 66 हजार के पार, इस साल 70 हजार तक जा सकता है सोना

Voice of Panipat

हरियाणा के CRPF इंस्पेक्टर जम्मू कश्मीर में आतंकी मुठभेड़ में शहीद, होने वाले थे DSP प्रमोट

Voice of Panipat

हरियाणा के 4 जिलों में 5वीं कक्षा तक स्कूल बंद

Voice of Panipat