September 25, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest News

ममेरी बहन से शादी की जिद कर रहा युवक टावर पर चड़ा

वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – यह मामला हरियाणा के नूंह (मेवात) जिले के तिगरा गांव का है , जहां 10 अगस्त 2026 की सुबह एक युवक अपने मामा की बेटी से शादी करने की जिद में मोबाइल टावर पर चढ़ गया । वह 90 फीट की ऊंचाई पर लगभग 5 घंटे तक बैठा रहा और नीचे खड़े परिजनों तथा पुलिस को डराता रहा । युवक सुबह करीब 11 बजे टावर पर चढ़ा था और कूदने की धमकी दी । इस पूरे ड्रामे के पीछे पारिवारिक सहमति और कानूनी परेशानियों का एक गंभीर टकराव सामने आया है ।

युवक के मामा इस शादी के लिए पूरी तरह तैयार थे लोकिन युवक के पिता इस रिश्ते के सख्त खिलाफ थे , जिसके कारण युवक ने यह कदम उठाया । सबसे गंभीर बात यह है कि जिस लड़की से युवक शादी की जिद कर रहा है, वह नाबालिग है । नीचे उतरने के बाद सदर थाना फिरोजपुर झिरका पुलिस ने युवक को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई और जांच शुरू कर दी है , क्योंकि नाबालिग से शादी की जिद कानूनन अपराध के दायरे में आती है ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

एक ही कॉलोनी के दो घरों में की चोरी, मोबाइल चुरा कर भागे चोर.

Voice of Panipat

PANIPAT:- सबसे ज्यादा फरार हो रही है शादीशुदा महिलाएं, बढ़ते जा रहे है मामले, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

पानीपत में बड़ी लूट, एटीएम कार्ड बदलकर लूटे 85 हजार

Voice of Panipat