August 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत:- मांडो गांव में कावड़िए की संदिग्ध मौत, दुकान के बाथरूम में पड़ा मिला शव..

वॉयस ऑफ पानीपत(तमन्ना गोयल) – पानीपत से कावड़ लाने निकले एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक का शव दो दिन बाद एक बाथरूम में पड़ा मिला, जिसके बाद इलाके में कई सवाल खड़े हो गए हैं। पुलिस ने सूचना मिलने पर तुरंत मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

परिजनो की तस्वीर

क्या है पूरा मामला:-
जानकारी के अनुसार पानीपत जिले के मांडो गांव निवासी सुरेंद्र उम्र 33 वर्ष दो दिन पहले घर से हरिद्वार के लिए निकला था। वह भगवान शिव के लिए पवित्र गंगाजल लाने की बात कहकर घर से गया था। परिवार ने उसे हंसी-खुशी विदा किया था और सभी उसके सकुशल वापसी की उम्मीद कर रहे थे।

तलाश के दौरान सुरेंद्र का शव एक बाथरूम के अंदर संदिग्ध अवस्था में पड़ा मिला।जिसकी सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस टीम ने बारीकी से जायजा लिया और सबूत जुटाए। अचानक इस तरह बाथरूम में शव मिलने से मामला काफी उलझ गया है और सुरेंद्र की मौत को लेकर तरह-तरह की आशंकाई जताई जा रही है। यह कोई हादसा था, या फिर हार्ट अटैक ,या इसके पीछे कोई आपराधिक साजिश है इन तमाम सवालों का जवाब फिलहाल पुलिस के पास नहीं है। शरीर पर दिखने वाले निशानो से मौत का कारण पूरी तरह स्पष्ट नहीं हुआ है।

पुलिस जांच:-
पुलिस के अनुसार शव को पोस्टमार्टम के लिए पानीपत के सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। शुरुआती जांच में शरीर पर कोई स्पष्ट निशान नहीं मिले हैं, इसलिए मौत का सही कारण अभी सामने नहीं आया है। मामले की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौत के असल कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होंगे। पुलिस डॉक्टरो के बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम कराए जाने का इंतजार कर रही है ताकि मौत के सही समय और करण का पता लगाया जा सके। इसके साथ ही पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और मृतक के अंतिम फोन कॉल्स की डिटेल भी खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि सुरेंद्र हरिद्वार के लिए निकलने के बाद किन परिस्थितियों में वहां पहुंचा।

परिवार में दुख का माहौल:-
सुरेंद्र अपने तीन भाइयों में सबसे छोटा और अविवाहित था। घर का लाडला होने के कारण परिवार को उसकी मौत से गहरा सदमा लगा है। और पूरे गांव में भी शौक की लहर दौड़ गई है। फिलहाल परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और उसी आधार पर आगे की जांच की जा रही है।और पुलिस ने मामले में हर पहलू से जांच शुरू कर दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- कांग्रेस विधायक दल की बैठक आज, विधानसभा भंग करने पर होगी चर्चा

Voice of Panipat

बिहार के एक महिला कॉलेज ने छात्राओं के लिए तालिबानी फरमान जारी

Voice of Panipat

हरियाणा में बीती रात आया भूकंप  

Voice of Panipat

Leave a Comment