September 23, 2026
Voice Of Panipat
Haryana

Haryana GK Quiz: हरियाणा का सबसे पुराना जिला कौन सा है? यहां जानें

Haryana GK Quiz: हरियाणा उत्तर-पश्चिम भारत का एक प्रमुख राज्य है। इसका गठन 1 नवंबर 1966 को पंजाब से अलग करके किया गया था। राज्य के उत्तर में पंजाब और हिमाचल प्रदेश, पूर्व में उत्तर प्रदेश, दक्षिण में राजस्थान और केंद्र में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली स्थित है। हरियाणा ने दिल्ली को तीन तरफ से घेर रखा है।

अपनी समृद्ध संस्कृति, परंपराओं और ऐतिहासिक विरासत के लिए पहचाने जाने वाले हरियाणा में कुल कई जिले हैं, जिनकी अपनी अलग पहचान और इतिहास है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इनमें से हरियाणा का सबसे पुराना जिला कौन सा है?

हरियाणा नाम का क्या है मतलब?

हरियाणा नाम की उत्पत्ति को लेकर अलग-अलग मत मिलते हैं। एक प्रचलित मान्यता के अनुसार, यह नाम संस्कृत के दो शब्दों ‘हरि’ और ‘आणा’ से मिलकर बना है।

हिंदू धर्म में ‘हरि’ भगवान विष्णु के लिए प्रयुक्त होता है, जबकि ‘आणा’ का अर्थ आगमन या निवास से जोड़ा जाता है। इस आधार पर हरियाणा को ‘हरि का निवास स्थान’ कहा जाता है।

हरियाणा का सबसे बड़ा और सबसे छोटा जिला

क्षेत्रफल के लिहाज से सिरसा हरियाणा का सबसे बड़ा जिला है। इसका कुल क्षेत्रफल करीब 4,277 वर्ग किलोमीटर है।

वहीं, क्षेत्रफल के आधार पर फरीदाबाद सबसे छोटा जिला है। इसका क्षेत्रफल करीब 204 वर्ग किलोमीटर है।

चार दिशाओं में कौन से जिले हैं?

हरियाणा के भौगोलिक विस्तार की बात करें तो अलग-अलग दिशाओं में स्थित जिलों की भी अपनी खास पहचान है। सबसे पूर्वी जिला यमुनानगर, सबसे पश्चिमी जिला सिरसा, सबसे उत्तरी जिला पंचकूला और सबसे दक्षिणी जिला नूंह है। ये जिले राज्य की भौगोलिक सीमाओं को अलग-अलग दिशाओं में निर्धारित करते हैं।

कौन है हरियाणा का सबसे पुराना जिला?

अब सबसे अहम सवाल—हरियाणा का सबसे पुराना जिला कौन सा है? अंबाला को हरियाणा का सबसे पुराना जिला माना जाता है। इसका गठन 1847 में हुआ था। उस समय यह क्षेत्र पंजाब प्रांत का हिस्सा था।

बाद में जब 1 नवंबर 1966 को हरियाणा राज्य का गठन किया गया, तब अंबाला को नए राज्य में शामिल किया गया।

अंबाला का क्षेत्रफल और सीमाएं

अंबाला जिला करीब 1,569 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। भौगोलिक दृष्टि से भी इसकी स्थिति महत्वपूर्ण है।

अंबाला की सीमाएं हरियाणा के यमुनानगर और कुरुक्षेत्र के अलावा पड़ोसी राज्यों के चंडीगढ़, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के क्षेत्रों से जुड़ती हैं। जिले का इतिहास और इसकी भौगोलिक स्थिति इसे हरियाणा के महत्वपूर्ण जिलों में शामिल करती है।

यानी करीब 179 साल पुराना इतिहास समेटे अंबाला आज भी हरियाणा की ऐतिहासिक पहचान का अहम हिस्सा है।

Related posts

PANIPAT: घर मे चोरी करने वाला गिरफ्तार, पढ़िए कहां पर की थी चोरी

Voice of Panipat

हरियाणा के कई जिलों में घने स्मॉग का येलो अलर्ट

Voice of Panipat

साबरमती एक्सप्रेस में सवार व्यक्ति ने डायल 112 पर फोन कर बम से उड़ाने की दी धमकी, जांच एजेंसियां हुईं अलर्ट

Voice of Panipat