वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – LPG डोमेस्टिक सिलेंडर पर अपनी केवाई-सी प्रक्रिया पूरी कर लें नहीं तो आप को फर्जी यूजर समझा जाएगा और हो सकता है भविष्य में सेवाएं भी ना मिले । सिसवा (महराजगंज) के सिसवा एचपी गैस एजेंसी के प्रोपराइटर कमलेश सिंह ने सभी घरेलू एलपीजी यूज़र को 16 अगस्त 2026 की अंतिम समय-सीमा से पहले अपनी आधार आधारित ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है । यदि उपभोक्ता इस तिथि तक सत्यापन नहीं कराते हैं , तो उन्हें घरेलू रियायती दरों पर गैस सिलेंडर नहीं मिलेगा और उनकी गैस आपूर्ति तथा सब्सिडी अस्थायी रूप से बाधित हो सकती है । ये बदलाव फर्जी कनेक्शन्स को देखते हुए लिया गया है औऱ अगर समय पर एसा नही हुआ तो आपको घरेलू सिलेंडरों पर सब्सीडी मिल पही थी वो आगे नही निलेगी , सरकारी योजना का लाभ भी बंद साथ ही होम जीलीवरी , ओनलाईन बूकिंग जैसी सुविधाओं पर भी रोक लग जाएगी ।
भारत में e-KYC प्रक्रिया को इस तरह डिज़ाइन किया गया है कि ग्राहक की पहचान जल्दी , सुरक्षित और बिना ज़्यादा काग़ज़ी काम के सत्यापित हो सके । यह पूरी तरह डिजिटल होती है और कुछ आसान चरणों में पूरी हो जाती है ।
1. आधार विवरण दर्ज करना: ग्राहक अपना आधार नंबर या उससे जुड़ी जानकारी दर्ज करता है ।
2. OTP वेरिफिकेशन: आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाता है, जिसे दर्ज कर पहचान की पुष्टि की जाती है ।
3. बायोमेट्रिक सत्यापन (यदि लागू हो): फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन के ज़रिए पहचान को और मज़बूत किया जाता है ।
4. डेटा सत्यापन: UIDAI डेटाबेस से जानकारी मिलान की जाती है ।
5. e-KYC पूर्ण होना: सफल वेरिफिकेशन के बाद प्रक्रिया तुरंत पूरी हो जाती है और सेवा सक्रिय हो जाती है ।
6. यह प्रक्रिया बैंकिंग और वित्तीय सेवाओं को तेज़ और भरोसेमंद बनाती है ।
TEAM VOICE OF PANIPAT

