28.5 C
Panipat
September 19, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsCitiesHaryanaHaryana NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत के जाटल रोड पुल पर भयानक हादसा, विराट नगर के कारोबारी की मौ#त!

वॉयस ऑफ पानीपत ( हिमांशी चावला ) – पानीपत के जाटल रोड रेलवे फ्लाईओवर पर मंगलवार रात को एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने एक स्कूटी सवार को सीधी टक्कर मार दी और टक्कर इतनी जोरदार थी कि एक्टिवा पर सवार कारोबारी उछलकर रेलवे ओवरब्रिज पुल से सीधे नीचे जा गिरा। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। वही हादसे में स्कूटी पर बैठा एक दूसरा युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।

मृतक की तस्वीर

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान विराट नगर में रहने वाले कारोबारी संजीव ग्रोवर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात को वो अपनी स्कूटी से घर जा रहे थे। जैसे ही वो रेलवे ओवरबीज (पुल) पर पहुंचे, तभी सामने से आ रही एक तेज रफ्तार बोलेरो गाड़ी ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। साथ ही टक्कर इतनी भयानक थी की संजीव ग्रोवर उछलकर सीधा नीचे जा गिरे और इस वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की की जांच शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि कई फिट की ऊंचाई से गिरने के कारण उन्हें गंभीरे चोटे आई ओर बहुत खून बहने की वजह से उनकी मौके पर ही मौत हो गई।और साथ ही दूसरा व्यक्ति जो था वो गंभीर रूप से घायल ओर और उसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। साथ ही पुलिस में शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

नौकरी के चले जाने से महिला थी परेशान, फंदा लगाकर की आत्महत्या

Voice of Panipat

हरियाणा में भू-संपत्तियों का बनेगा डिजिटल नक्शा, जीपीएस से होगा कनेक्ट

Voice of Panipat

PANIPAT:- मोबाइल स्नेच के आरोपियों को बाइक उपलब्ध कराने वाले 2 आरोपी काबू

Voice of Panipat