August 4, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsINFORMATIVELatest NewsTechnology

बिना चेतावनी ‘अकाउंट इन रिव्यू ‘: अचानक ब्लॉक हुए हजारों अकाउंट्स , चलिए जानते हैं पुरा मामला क्या है

वॉयस ऑफ पानीपत ( श्रद्धा गुप्ता ) – मैसेजिंग एप वॉट्सएप ने भारत समेत कुछ अन्य देशों में हजारों यूजर्स के अकाउंट 24 घंटे के लिए रीव्यू में डाल दिए हैं जिससे इस दौरान एप के मैसेजिंग और कॉलिंग फीचर्स को ब्लॉक कर दिया है । जब यूजर्स ने एप खोला तो स्क्रीन पर मैसेज लिखकर आया, ‘अकाउंट इन रीव्यू मतलब आपकी अकाउंट एक्टिविटी और डिवाइस इंफो की जांच की जा रही है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि यह हमारी सेवा शर्तों का पालन करता है या नहीं ।’

इसके बाद यूजर्स ने सोशल मीडिया पर शिकायतें दर्ज कराईं । कंपनी के प्रवक्ता ने बयान जारी कर कहा कि हम दूसरे यूजर्स की सिक्योरिटी के लिए ऐसा करते हैं । कभी-कभी गलती हो जाती है । इसे जल्दी सुधारेंगे । यह समस्या भारत में सोमवार रात करीब 8 बजे सामने आई । जहां मेटा ने यूजर्स को अकाउंट ब्लॉक करने या रीव्यू में डालने से पहले कोई वार्निंग या नोटिफिकेशन नहीं दिया था ।

अकाउंट रीव्यू प्रोसेस :
स्टेप 1: अचानक स्क्रीन पर ‘अकाउंट इन रीव्यू’ का मैसेज दिखना
स्टेप 2: 24 घंटे का टाइमर शुरू होना और मैसेजिंग फीचर्स ब्लॉक होना
स्टेप 3: वॉट्सएप की ऑटोमेटेड जांच और यूजर्स द्वारा अपील का विकल्प
स्टेप 4: जांच के बाद अकाउंट रिस्टोर होना या स्थायी बैन लगना

बिना किसी कारण अकाउंट ब्लॉक होने से परेशान यूजर्स ने एक्स और अन्य प्लेटफॉर्म्स पर अपना गुस्सा जताया । एक यूजर ने लिखा, ‘मेरा वॉट्सएप अकाउंट बिना किसी स्पष्टीकरण के डिसेबल कर दिया गया है । मैंने अपील सबमिट कर दी है, लेकिन स्क्रीन पर बस 24 घंटे का मैसेज दिख रहा है ।’अगर आपका अकाउंट भी रीव्यू में चला जाए , तो आप क्या करें ? अगर आपकी स्क्रीन पर 24 घंटे का रीव्यू मैसेज दिख रहा है , तो आपको कंपनी की तरफ से जांच पूरी होने का इंतजार करना होगा । वहीं आप स्क्रीन पर दिख रहे अपील बटन या वॉट्सएप सपोर्ट पेज पर जाकर अपना पक्ष दर्ज करा सकते हैं । यदि आपने नियमों का उल्लंघन नहीं किया है , तो अकाउंट 24 घंटे में खुद रिस्टोर हो जाएगा ।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पानीपत में वेस्ट गोदाम में लगी भीषण आग , 3 घटें में दमकल की 8 गाडियों ने पाया काबू

Voice of Panipat

महिला का हुआ अपहरण, घसीटने के मिले निशान, पढिए खबर.

Voice of Panipat

स्वतंत्रता दिवस पर Haryana में कौन-कौन कहां फहराएगा राष्ट्रीय ध्वज, देखिए पूरी लिस्ट 

Voice of Panipat

Leave a Comment