27.8 C
Panipat
September 15, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat

रोहतक 152D एक्सप्रेसवे पर ट्रक से टकराई कार, नारनौल के 3 लोगों की मौके पर मौ#त..!

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – रोहतक जिले में 152D एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की जान चली गई। हादसा कलानौर ब्लॉक के पास गांव खैरणी के नजदीक हुआ, जहां एक तेज रफ्तार कार आगे चल रहे ट्रक में पीछे से घुस गई।

152D पर भीषण सड़क हादसा

क्या हुआ था:-
जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 5 बजे हुआ। एक टाटा कार अंबाला की तरफ से आकर नारनौल जा रही थी। जैसे ही वाहन गांव खैरणी के पास पहुंचा, चालक ने आगे चल रहे ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। इस हादसे में कार में सवार तीनों लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
हादसे की सूचना मिलते ही कलानौर थाना पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए रोहतक के डेड हाउस भिजवा दिया।कलानौर थाना पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। मृतकों में से एक की पहचान मनोज कुमार जैन पुत्र सुभाष चंद्र जैन, निवासी रामकरण दास कॉलोनी, नारनौल के रूप में हुई है। जबकी कार में उनके साथ सवार दो अन्य व्यक्तियों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस ने नारनौल पुलिस और मृतकों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- पीओ घोषित आरोपी को एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने किया गिरफ्तार

Voice of Panipat

पानीपत में घर में चोरी करने वाले 2 चोर गिरफ्तार

Voice of Panipat

HARYANA सिख गुरूद्वारा प्रबंधन कमेटी का चुनाव 19 जनवरी को, नॉमिनेशन की प्रक्रिया 20 दिसंबर से शुरू

Voice of Panipat