September 1, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVELatest NewsTechnology

IRCTC ने लॉन्च किया नया बुकिंग पोर्टल, जानिए यात्रियों को क्या नए फीचर्स मिलेंगे..

वॉयस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – भारतीय रेलवे ने IRCTC की ऑनलाइन टिकट बुकिंग वेबसाइट का नया बीटा वर्जन लॉन्च किया है। यह वर्जन 15 जुलाई 2026 को रात 9 बजे से लाइव हो गया है। इस अपग्रेड का उद्देश्य टिकट बुकिंग व्यवस्था को सरल और तेज बनाना है। नई वेबसाइट में कई ऐसे बदलाव किए गए हैं जिनसे यात्रियों को पहले की तुलना में बेहतर अनुभव मिलने की उम्मीद है।

नई वेबसाइट की सुविधाएं:
रेलवे ने यात्रियों की सुविधाओं को देखते हुए कई तकनीकी सुधार किए हैं।

  • नए पोर्टल में लॉगिन और टिकट बुकिंग के दौरान परेशान करने वाले अनावश्यक कैप्चा और ध्यान भटकाने वाले पॉप-अप्स और ग्राफिक्स को हटाया गया है।
  • अब यात्रियों को अलग-अलग श्रेणियों जैसे स्लीपर, सेकंड या थर्ड AC की सीट उपलब्धता देखने के लिए बार-बार खोज नहीं करनी पड़ेगी। सभी सीटों की उपलब्धता अब एक साथ स्क्रीन पर दिखेगी।
  • नियमित यात्रियों के लिए “ईज़ी रिपीट बुकिंग” सुविधा भी जोड़ी गई है जिसके तहत उन्हें टिकट रिजर्वेशन के दौरान बार-बार अपनी डिटेल्स नहीं भरनी पड़ेगी। पिछली सेव्ड डिटेल्स के आधार पर बुकिंग की जा सकेगी।
  • इसके अलावा “फास्टर चेकआउट” फीचर के जरिए टिकट बुक करते वक्त जिन स्टेप्स से गुजरना होता था उनकी संख्या कम कर दी गई है, जिससे पूरी प्रक्रिया कम समय में पूरी हो सकेगी।

नई वेबसाइट लॉन्च करने का कारण:
रेलवे ने इसे बीटा वर्जन में इसलिए लॉन्च किया है ताकि यात्री वेबसाइट का उपयोग करके अपने सुझाव और प्रतिक्रिया दे सकें। ताकि इनके आधार पर यात्रियों की सुविधा के लिए आवश्यक सुधार किए जा सकें। रेलवे के अनुसार रोजाना औसतन 14.5 लाख टिकट बुक किए जाते हैं। जिस कारण यात्रियों को बिना किसी रुकावट के फास्ट सर्विस देने के लिए वेबसाइट का अपग्रेड करना जरूरी था। जिसके लिए सिर्फ इसका डिजाइन ही नहीं बल्कि बैक-एंड सिस्टम को भी बदला गया है। पैसेंजर रिजर्वेशन इंजन और नई वेबसाइट पर अभी एक साथ काम चल रहा है, इसलिए रेलवे ने स्पष्ट किया है कि बीटा वर्जन के जरिए यूजर फीडबैक लेने के बाद इंजन का काम पूरा होते ही अगले कुछ हफ्तों में यह नया पोर्टल सभी के लिए उपलब्ध करा दिया जाएगा।

मुख्य उपयोग:
यात्री इस नई बीटा वेबसाइट इन फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं और यदि उन्हें किसी भी प्रकार की समस्या दिखाई देती है तो वे वेबसाइट पर उपलब्ध फीडबैक के माध्यम से अपनी राय साझा कर सकते हैं। जो लोग IRCTC की पुरानी वेबसाइट इस्तेमाल कर रहे हैं, उन्हें भी मुख्य पेज पर बीटा वेबसाइट पर जाने के लिए लिंक उपलब्ध करा दिया गया है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

नवजात ICU बना पार्टी हॉल? वायरल वीडियो के बाद लिया गया एक्शन..

Voice of Panipat

PANIPAT:- मासाखोर युनियन के प्रधान से मंथली मांगने वाला युवक गिरफ्तार

Voice of Panipat

नहर में डूब रही 15 वर्षीय किशोरी को बचाने के लिए दो लड़कों ने लगाई छलांग, एक डूबा

Voice of Panipat