July 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsINFORMATIVELatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

रोहतक में 20 जुलाई से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती, आज से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड..

वायस ऑफ पानीपत (तमन्ना गोयल) – भारतीय सेना में भर्ती होने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर है। अंबाला मुख्यालय आरटीजी जोन के तहत भर्ती वर्ष 2027 के लिए अग्निवीर भर्ती रैली का आयोजन 20 से 27 जुलाई 2026 तक रोहतक के राजीव गांधी खेल परिसर में किया जाएगा। जिसमें शामिल होने वाले अभ्यर्थी आज से आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।


(Ai generated)अग्निवीर भरती शुरू

रोहतक सेना भर्ती कार्यालय के प्रवक्ता के अनुसार, यह भर्ती रैली सोनीपत, पानीपत, झज्जर और रोहतक जिलों के उन युवाओं के लिए है, जिन्होंने ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा (CEE) पास की है।अभ्यर्थी तय कार्यक्रम के अनुसार भर्ती प्रक्रिया में हिस्सा ले सकेंगे। साथ ही हरियाणा के सभी जिलों के वे उम्मीदवार भी इस भर्ती में शामिल हो सकते हैं, जिन्होंने केंद्रीय श्रेणी के तहत जूनियर कमीशंड अधिकारी (धार्मिक शिक्षक), हवलदार शिक्षा, जूनियर कमीशंड अधिकारी कैटरिंग और हवलदार सर्वे ऑटो कार्ट पदों के लिए आयोजित ऑनलाइन सामान्य प्रवेश परीक्षा उत्तीर्ण की है।


भर्ती कार्यालय ने अभ्यर्थियों से कहा है कि वे भर्ती स्थल पर अपने सभी जरूरी दस्तावेज और प्रमाण-पत्र साथ लेकर पहुंचें। साथ ही भर्ती के दौरान अनुशासन का विशेष ध्यान रखा जाएगा। यदि किसी अभ्यर्थी के पास नशीला पदार्थ मिलता है या कबजे मै लिया जाता है तो उसे भर्ती प्रक्रिया से अयोग्य घोषित कर दिया जाएगा। भर्ती से जुड़ी किसी भी जानकारी या सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पेरिस से दिल्ली पहुंची विनेश फोगाट, एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

Voice of Panipat

व्रत में क्यों खााते है सेधा नमक? जानिए

Voice of Panipat

ओपी चौटाला की रसम पगड़ी शुरू, बड़ी बहू ने तेरहवीं की रस्में निभाईं

Voice of Panipat

Leave a Comment