28.7 C
Panipat
September 1, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsCrimeHaryana NewsLatest NewsPanipat Crime

टैंकर से टकराई पुलिस ERV , SPO – हेडकॉंसटेबल की मौ#त

वॉयस ऑफ पानीपत (श्रद्धा गुप्ता ) – गुरूग्राम में हुआ एक हादसा जिसमें झगड़ा सुलजाने जा रही पुलिस ERV के साथ दर्दनाक हादसा हो गया । जिसमें 2 की जान चली गई और एक का ईलाज अभी जारी है । मिडिया जांच से पता चलता है कि इस मामले में एक तो टैंकर की लाईट्स और रिफ्लेकटर नही थे साथ ही पुलिस की गाड़ी के पास मिली शराब की बोतलें दोनो ही हादसे का कारण हो सकते हैं । किसकी गलती के कारण ये हादसा हुआ जिसमें 2 पुलिसकर्मियों कि जान चली गई ।

हादसा पानीपत के गुरूग्राम के फर्रुखनगर में हुआ जहां यह दुर्घटना सोमवार देर रात घटी , जब ERV गाड़ी संख्या 254 ड्यूटी पर तैनात थी और कंट्रोल रूम से झगड़े की सूचना मिलने पर मौके पर जा रही थी कि तभी रास्ते में बिना लाईट वाले टैंकर से पुलिस EVR टकरा गई औऱ हादसे में हेड कांस्टेबल अनिल और SPO/हेड कांस्टेबल छोटेलाल की मौत हो गई। घायल पुलिसकर्मी: गाड़ी चला रहे कांस्टेबल धर्मेंद्र को गंभीर चोटें आई हैं और उन्हें इलाज के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना का कारण बताया जा रहा है कि टैंकर बिना किसी लाइट या रिफ्लेक्टर के सड़क किनारे गलत तरीके से खड़ा था, जिसके कारण अंधेरे में ERV चालक को वह दिखाई नहीं दिया । टक्कर इतनी भीषण थी कि पुलिस वाहन के परखच्चे उड़ गए और स्थानीय ग्रामीणों ने काफी मशक्कत के बाद गाड़ी को काटकर तीनों पुलिसकर्मियों को बाहर निकाला । हादसे के बाद टैंकर चालक मौके से फरार हो गया , जिसके खिलाफ फर्रुखनगर थाने में लापरवाही से मौत का मामला (FIR) दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Panipat के इसराना मे व्यक्ति ने कनपटी पर गो*ली मारकर दे दी जान, सु*साइड नोट बरामद

Voice of Panipat

इस तारीख से शुरू हो सकता है अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन

Voice of Panipat

हरियाणा सरकार का एलान, 3 दिन का राजकीय शोक, कल रहेंगी सरकारी छुटटी

Voice of Panipat