26.8 C
Panipat
October 6, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsINFORMATIVELatest News

खाटूश्याम व हरिद्वार जाने वाले यात्रियों के लिए चलेगी स्पेशल ट्रेन


वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला )- हरियाणा के खाटूश्याम जी और हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए एक अच्छी खबर है,जिसमें रेलवे ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए इस हफ्ते से स्पेशल ट्रेन चलाने का फैसला लिया है और इस ट्रेन का सबसे बड़ा फायदा हरियाणा के नारनौल,रेवाड़ी, अटेली औऱ आसपास के क्षेत्रों के लोगों को मिलेगा बताया जा रहा है कि अब पहले की तुलना में लोगो को अधिक सुविधाजनक रेल सेवा मिलेगी । अधिकारियों के अनुसार,सावन और धार्मिक यात्राओं के दौरान खाटूश्याम जी और हरिद्वार जाने वाले यात्रियों कि संख्या काफी बढ़ जाती है । भीड़ के देखते हुए ये ट्रेन शुरु की जा रही है, ताकि जो लोग टिकट खरीदते है उन्हें कोई भी परेशानी का सामना न करना पड़े और वो आसानी से अपनी यात्रा कर सकें ।


नारनौल रेलवे स्टेशन

यह स्पेशल ट्रेन रेवाड़ी से रिंगस के बीच चलेगी । रिंगस रेलवे स्टेशन खाटूश्याम जी का सबसे नजदीक स्टेशन है। यहां से श्रद्धालु टैक्सी या फिर रिक्शा करके कुछ ही समय में बाबा खाटूश्याम जी के मंदिर पहुंच सकते है । रेलवे के अनुसार,ट्रेन की संख्या 09203 वेरावल-हरिद्वार स्पेशल हर मंगलवार को वेरावल से दोपहर 4.05 बजे रवाना होगी । यह ट्रेन 7,14,21 और 28 जुलाई को चलेगी । वहीं हरिद्वार-वेरावल स्पेशल (09204) हर बुधवार रात 9:30 बजे रवाना होगी और 8,15,22 औऱ 29 जुलाई को संचालित होगी यह ट्रेन रेवाड़ी से चलकरकुंड,काठूवास,अटेली,नारनौल,अमरपुर जोरासी,निजामपुर,डाबला,मांवडा,नीम का थाना,कांवट,श्रीमाधोपुर होते हुए रींगस पहुंचेगी । इसे इन सभी क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी रेल सुविधा का लाभ मिलेगा । स्पेशल ट्रेन के शुरू होने से श्रद्धालुओं को बार-बार ट्रेन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यात्रा पहले से अधिक आसान और आरामदायक होगी। खासकर नारनौल और रेवाड़ी के यात्रियों को सीधी रेल सेवा मिलने से समय और खर्च दोनों की बचत होगी। इसके अलावा हरिद्वार जाने वाले यात्रियों को भी धार्मिक यात्रा के दौरान बेहतर सुविधा मिलने की उम्मीद है। रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा से पहले अपने टिकट की बुकिंग करा लें और ट्रेन के समय की जानकारी रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट या ऐप से जरूर जांच लें। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए ट्रेन में सामान्य श्रेणी के कोच भी लगाए गए हैं।


TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा सरकार ने किया साफ, पेट्रोल-डीजल पर टैक्स घटाने का कोई विचार नहीं

Voice of Panipat

HARYANA:- अब इस उम्र को पार कर चुके बच्चे भी दर्ज करवा सकेंगे बर्थ सर्टिफिकेट पर नाम

Voice of Panipat

सिरसा यूनिवर्सिटी में गुमनाम चिट्टी का मामला

Voice of Panipat