33.9 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
ACCIDENTBig Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana NewsIndia NewsPanipat

कुरुक्षेत्र नहर में डूबने से UP के छात्र की मौ#त, 60 घंटे बाद मिला शव, 12 किमी दूर बरामद

वॉयस ऑफ पानीपत(तम्नना गोयल) – रविवार 28 जून को सुबह 11:30 बजे कुरुक्षेत्र नहर में नहाते समय डूबे उत्तर प्रदेश के छात्र रोहित का शव 60 घंटे से ज्यादा चले सर्च ऑपरेशन के बाद आज बरामद कर लिया गया है।

क्या है पूरा मामला?
पुलिस के मुताबिक, उत्तर प्रदेश के बदायूं का रहने वाला युवक रोहित कुमार गर्मियों की छुट्टियाँ मनाने अपने मामा राजवीर के घर कुरुक्षेत्र आया था। रविवार करीब 11:30 बजे वह अपने मामा के साथ कपड़े लेकर लौट रहा था और अधिक गर्मी के कारण उसने अपने मामा से नहर में नहाने की जिद की। मामा के बयान के अनुसार जब उन्होंने रोहित को रोकने की कोशिश की तो रोहित ने कहा कि मुझे तैरना आता है और मामा के मना करने के बावजूद वह नहर में उतरा और नहर के तेज बहाव और गहरे पानी की चपेट में आ गया।
प्रशासन, गोताखोर एवं एसडीआरएफ की टीम द्वारा लगातार सर्च ऑपरेशन के बाद रोहित का शव 12 किमी दूर नहर से मिला।

परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। उनका कहना है कि सितंबर में रोहित की शादी होने वाली थी। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की तैयारी शुरू कर दी है। इसके बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। प्रशासन और पुलिस ने एक बार फिर नागरिकों और युवाओं से अपील की है कि वे भयंकर गर्मी या किसी भी मौसम में गहरी और तेज बहाव वाली नहरों, नदियों में नहाने के लिए न उतरें। पानी का तेज बहाव जानलेवा साबित हो सकता है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

गर्मी से राहत दिलाएंगा ये 5 प्रकार के छाछ, एक बार जरूर करे Try

Voice of Panipat

गोगामेडी पशु मेले में खेड़ी गांव का नवाब झोटे ने रचा इतिहास, प्रथम स्थान हासिल कर बधाई गांव की शान

Sahab Ram

PANIPAT :किसान पर जानलेवा हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार !

Voice of Panipat