August 15, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana NewsIndia CrimesIndia NewsPanipat

Breaking- मुख्यमंत्री नायब सैनी और कई स्कूलों को धमकी, कब और किसने भेजी मेल ? पढ़िए पूरी खबर

वॉयस ऑफ पानीपत ( आयुषी त्यागी) – चंडीगढ़ के कई स्कूलों और हरियाणा के सीएम नायब सैनी के ऑफिस को 1 जुलाई 2026 को सुबह 08:00 बजे के करीब रेडिफमेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली है । धमकी में ‘खालिस्तान’ और ‘खालिस्तान नेशनल आर्मी’ का नाम सामने आया है। ईमेल की शुरूआत चंडीगढ़ के सेक्टर -31 के एयर फोर्स स्कूल से हुई ओर उसके बाद सेक्टर – 9, 26, 37, 38 , 40 के कई स्कूल को लगातार ऐसी धमकी भरी ईमेल मिल चुकी है । ईमेल में चंडीगढ़ के स्कूलों को बम से उड़ाने का समय दोपहर 1:11 बजे, मेयर कार्यालय के लिए दोपहर 2:11 बजे और हरियाणा सचिवालय व मुख्यमंत्री कार्यालय के लिए दोपहर 3:11 बजे बताया गया है ।

यह मिली ईमेल

ईमेल में मिली धमकियां –

  • चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी
  • हरियाणा के सीएम नायब सैनी और मेयर के दफ्तर को भी उड़ाने की धमकी
  • हरियाणा का रेलवे ट्रैक भी निशाने पर बताया गया
  • ‘अपने बच्चों को बचाओ ‘ की चेतावनी के साथ 15 अगस्त को परेड में न भेजने की धमकी
  • हरियाणा और चंडीगढ़ पर खालिस्तान का कब्जा करने की धमकी

हालांकि इस तरह की बम से उड़ाने वाली धमकियां पहले भी मिल चुकी है । जिस पर पुलिस फोर्स ने बंगाल निवासी सौरव बिस्वास को तिहाड़ जेल से प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार कर लिया था । पुलिस का कहना था कि वही इस तरह की ईमेल भेजा करता था । पर अब दोबारा धमकियां मिलने पर पुलिस द्वारा किए गए दावों पर सवाल उठ रहे हैं। खबर मिलने के बाद पुलिस फोर्स बम निरोधक दस्ते और डॉग स्क्वॉयड के साथ जांच में लग गई है । सभी स्कूलों और दफ्तरों की जांच की जा रही है । फिलहाल पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। साइबर सेल की टीमें धमकी भरे ई-मेल के स्रोत और आईपी एड्रेस को ट्रैक करने में जुट गई है। राहत की बात यह है कि शुरुआती जांच में अब तक किसी भी स्कूल से कोई भी संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा सराकार ने दो आईएएस अधिकारी को किया सस्पेंड रिश्वत मामले मे हुई कार्रवाई

Voice of Panipat

Crime- ATM कार्ड बदल ठगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, 10,500 रुपए हुए बरामद !

Voice of Panipat

Panipat के SP ने सराहनीय कार्य करने वाले पुलिसकर्मियो को किया सम्मानित

Voice of Panipat