33.9 C
Panipat
September 30, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia NewsLatest NewsPanipat

IT इंजीनियर निकला नकली नोटो का कारोबारी, होटल के कमरे मे चला रहा था कारोबार

वॉयस ऑफ पानीपत (हिमांशी चावला) – फरीदाबाद में पुलिस ने एक ऐसे युवक को गिरफ्तार किया है जिसकी कहानी सुनकर हर कोई हैरान है। 34 लाख रुपये सालाना पैकेज पर काम करने वाला एक IT इंजीनीयर कथित तौर पर नकली नोट तैयार कर रहा था । आरोपी पिछले दो दिनों से हरियाणा के एक होटल मे रुका हुआ था, जहाँ से पुलिस ने नकली नोट बनाने वाला समान बरामद किया है । पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान विनायक झा के रुप में हुई हैं….वह नोएडा के एक मल्टीनेशनल कम्पनी में IT इंजीनीयर के पद पर काम करता था…. माता -पिता की भी सरकारी नौकरी है।

बताया जा रहा है की आरोपी ने दो दिन पहले होटल सरोवर पोर्टिको में कमरा बुक कराया था, जिसके बाद अचानक कमरे में ताला लगाकर गायब हो गया। इसके बाद होटल स्टाफ ने शक होने पर पुलिस को सुचना दी। पुलिस ने जांच में कमरा खुलवाकर देखा तो वहाँ पर एक लैपटॉप, प्रिंटर और नोट छापने में इस्तेमाल होने वाले कागज,500 रुपये का एक नकली नोट और 100 रुपये के 10 नकली नोट मिले। इन सभी समान को पुलिस ने बरामद कर लिया….फिलहाल पुलिस ने आरोपी की होटल ID के जरिए विनायक के घर का पता लगा कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया हैं….

पुलिस जाचं में सामने आया कि आरोपी तकनीकी जानकारी का इस्तमाल करके नकली नोट तैयार करता था ।
पुलिस ने जांच के दौरान बताया की आरोपी से बरामद लैपटॉप,प्रिंटर और बाकी उपकरण की जांच की जा रही है…इससे पता लगाया जाएगा की पहले भी नकली नोट तैयार किए गए थे या नहीं । साथ ही ये भी पता लगाया जा रहा है कि नकली नोट के इस धंधे में आरोपी के साथ कौन-कौन शामिल हैं…सीसीटीवी के जरीए भी जांच की जा रही हैं…पुलिस ने विनायक झा पर BNS की धारा 178 और 181 के तहत मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया और 2 दिन की रिमांड पर लिया हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:-पिता ने अपने 2 बेटों के साथ मिलकर पड़ोसी से की मारपीट, तोड़े 3 दांत

Voice of Panipat

पानीपत की मेयर और पार्षदो को दिए जाएंगे 30 नए लैपटॉप

Voice of Panipat

CTU बसों में अब UPI से मिलेगा टिकट, QR स्कैन करते ही होगा भुगतान

Voice of Panipat