September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

Haryana में 1 अगस्त से लागू होंगे नए कलेक्टर रेट

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में 1 अगस्त से नए कलेक्टर रेट लागू किए जाएंगे.. पिछले साल एक दिसंबर और एक जनवरी को नए कलेक्टर रेट लागू किए गए थे, जो इस साल 30 मार्च तक मान्य थे… मार्च के बाद से ही अब तक पिछले रेटों पर ही रजिस्ट्रियां हो रही थीं… इससे सरकार के राजस्व को नुकसान हो रहा था…

अब 2025-26 के लिए 1 अगस्त से नए कलेक्टर रेट के हिसाब से ही जमीनों की रजिस्ट्रियां होंगी… मुख्यमंत्री नायब सैनी के अधीन रेवेन्यू डिपार्टमेंट की ओर से सभी मंडलों के कमिश्नर और उपायुक्त को यह आदेश दे दिए गए हैं…

कलेक्टर रेट बढ़ने से हरियाणा में प्रॉपर्टी खरीदना और बेचना और महंगा हो जाएगा… सरकार के इस कदम से राज्य का खजाना तो भरेगा ही मगर आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ना तय है… नए कलेक्टर रेट के लिए विभिन्न स्थानों पर 5 से 25 प्रतिशत तक की बढ़ोतरी का प्रस्ताव है.. पिछले साल पहले लोकसभा और फिर विधानसभा चुनाव की आचार संहिता के चलते एक दिसंबर को ही नए कलेक्टर रेट लागू किए जा सके थे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

Haryana: हरियाणा के 7 जिलों में बनेंगे 131 जलाशय-तालाब, 5715 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Sahab Ram

3 बच्चो की मां ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, खुला राज

Voice of Panipat

घायल को अस्पताल पहुंचाने पर मिलेगे 5 हजार

Voice of Panipat