32.2 C
Panipat
June 11, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

Haryana में कोच को भी मिलेगा कैश अवॉर्ड

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा सरकार ने अब कोच को भी कैश अवॉर्ड देने का फैसला किया है… इसके लिए खेलमंत्री गौरव गौतम ने 3.66 करोड़ रुपए की राशि जारी कर दी है.. इससे पहले सरकार की ओर से खिलाड़ियों को भी कैश अवॉर्ड देने का फैसला लिया जा चुका है.. जिसकी राशि भी खेल विभाग की ओर से जारी की जा चुकी है..

सरकार के इस फैसले पर प्रतिक्रिया देते हुए खेलमंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा की स्पोर्टस पॉलिसी देश में सबसे बेहतरीन है। इसी का परिणाम है कि हमारे खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सबसे ज्यादा पदक जीत कर देश का गौरव बढ़ा रहे हैं.. इन खिलाड़ियों को तैयार करने में कोच का विशेष योगदान होता है…

सरकार कोच का पूरा मान सम्मान करती है… इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता खिलाड़ियों के 31 कोच को ये राशि दी जाएगी… इन्हें जल्द ही अवॉर्ड की राशि मिल जाएगी… अन्य कोच और खिलाड़ियों को भी जल्द ही कैश अवॉर्ड दिए जाएंगे… उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार की ओर से हाल ही में 4 पैरा एशियन गेम्स 2022 में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए कैश अवॉर्ड की करीब 32 करोड़ रुपए की जारी राशि की है…

ओलिंपिक में स्वर्ण पदक विजेता को दी जाती है 7 करोड़ रुपए की राशि

खेल मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि हरियाणा सरकार की ओर से ओलिंपिक में स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी को 7 करोड़, रजत पदक वाले को 5 करोड़ और कांस्य पदक वाले खिलाड़ी को 3 करोड रुपए का अवॉर्ड दिया जाता है…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

 PANIPAT:- ऐसे लालच से आप भी बचे, नए तरीकों से हो रही ठगी- SP लोकेंद्र सिंह

Voice of Panipat

PANIPAT:- 2 सगें भाइयों पर हमला करने मामले में पुलिस ने गिरफ्तार किया 2 आरोपियों को

Voice of Panipat

पिता बोले- कांस्य पदक जरूर आएगा, घुटने की चोट ने किया परेशान.

Voice of Panipat