September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

नीरज चोपड़ा ने फिर से रचा इतिहास, पेरिस डायमंड लीग का जीता खिताब

वायस ऑफ पानपीत (शालू मौर्या):- गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर इतिहास रच दिया है… भारतीय भाला फेंक स्टार ने शुक्रवार को जर्मनी के जूलियन वेबर को पछाड़ते हुए 2 साल बाद अपना पहला डायमंड लीग खिताब जीता… इससे पहले नीरज पेरिस डायमंड लीग में दो बार लगातार दूसरे स्थान पर रहे थे… इस बार चोपड़ा ने पहले राउंड में 88.16 मीटर का थ्रो फेंककर खिताब अपने नाम किया…

आपको बता दें कि इस प्रतियोगिता में 90 मीटर क्लब के पांच प्रतियोगी शामिल थे… उनका दूसरा थ्रो 85.10 मीटर का था और उन्होंने अगले तीन प्रयासों में फाउल किया… छठे और अंतिम प्रयास में उन्होंने 82.89 मीटर का थ्रो फेंका… वेबर ने अपने पहले थ्रो में 87.88 मीटर का थ्रो फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि ब्राजील के लुइज मौरिसियो दा सिल्वा ने तीसरे राउंड में 86.62 मीटर का थ्रो फेंककर तीसरा स्थान प्राप्त किया… चोपड़ा ने 16 मई को दोहा में डायमंड लीग के दौरान 90.23 मीटर का थ्रो फेंककर दूसरा स्थान हासिल किया था… वेबर ने दोहा में अपने अंतिम राउंड में 91.06 मीटर का थ्रो फेंककर खिताब जीता था…

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

चोरी करने वाले 2 आरोपित काबू, 1 बाइक, 1 एक्टीवा, 7 मोबाइल, एक गैस सिलेंण्डर व चांदी के जैवरात बरामद

Voice of Panipat

नशा तस्करी पर पानीपत जिला पुलिस का कड़ा प्रहार

Voice of Panipat

I.N.D.I.A गठबंधन लोकसभा चुनावों के लिए भूपेंद्र हुड्डा बोले

Voice of Panipat