30 C
Panipat
September 12, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana CrimeIndia CrimesIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

पानीपत:- शराब ठेकों पर लूट करने वाला तीसरा आरोपी गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- एंटी नारकोटिक्स सेल पुलिस टीम ने जीटी रोड पर सेक्टर 29 बाइपास स्थित शराब ठेके पर व समालखा व पट्टीकल्याण के बीच स्थित शराब ठेके से हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गिरोह के तीसरे आरोपी को देर शाम मिली गुप्त सूचना पर दबिश देकर देवीलाल पार्क के पास से गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुखविंदर उर्फ सुख्खा निवासी जगजीवन राम कॉलोनी के रूप में हुई। बीती 27 मार्च की रात आरोपी दोनों जगह पर शराब ठेकों से 2 लाख 30 हजार रूपए की राशि लूटकर फरार हो गए थे।

एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा ने बताया कि पूछताछ में आरोपी ने मामले में गिरफ्तार हो चुके अपने साथी आरोपी साहिल निवासी गांजबड़, फारूख निवासी कप्तान नगर व फरार साथी आरोपी मोहित निवासी मुरथल के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पूछताछ में खुलासा हुआ फरार आरोपी मोहित अपने एक दोस्त से करेटा गाड़ी मांग कर लाया था। आरोपियों ने लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद करेटा गाड़ी सोनीपत में छुपाकर खड़ी कर दी थी।
आरोपी सुखविंदर उर्फ सुख्खा ने अपने हिस्से में आई लूट की राशि में से कुछ पैसे खर्च कर दिए। पुलिस टीम ने आरोपी के कब्जे से बचे 8 हजार रूपए बरामद करने के साथ ही उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त करेटा गाड़ी सोनीपत से बरामद की। रविवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे 2 दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया।
रिमांड के दौरान पुलिस आरोपी से फरार आरोपी मोहित के ठिकानों का पता लगा पकड़ने का प्रयास करेंगी। मामले में पहले गिरफ्तार हो चुके आरोपी साहिल के कब्जे से लूटी गई राशि में से 10 हजार रूपए व आरोपी फारूख से 12 हजार रूपए बरामद कर दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जेल भेजा जा चुका है।

SP लोकेंद्र सिंह आईपीएस के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा की टीम ने बीते दिनों गिरोह का भंडाफोड़ कर समालखा अनाज मंडी गेट के पास से आरोपी साहिल निवासी गांजबड़ को काबू किया था। पूछताछ में आरोपी अपने साथी आरोपी फारूख, सुक्खा व मोहित के साथ मिलकर लूट की उक्त वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा था। पूछताछ में आरोपी साहिल ने पुलिस को बताया था कि 27 मार्च की देर शाम को वह और साथी आरोपी फारूक पुराना बस अड्डा के पास खड़े थे। तभी साथी आरोपी सुक्खा व मोहित सफेद रंग की एक करेटा गाड़ी मे सवार होकर आए। चारों ने गाड़ी में बैठकर शराब ठेकों पर लूट की साजिश रची और करेटा गाड़ी की नंबर प्लेट उतारकर अंदर रख ली। आरोपी मोहित एक देसी पिस्तौल साथ लेकर आया था। चारों गाड़ी में सवार होकर जीटी रोड पर सेक्टर 29 बाइपास स्थित शराब ठेके पर पहुंचे। आरोपी साहिल व सुक्खा गाड़ी में बैठे रहे। आरोपी मोहित व फारूख गाड़ी से नीचे उतर कर शराब ठेके के अंदर गए और हथियार के बल पर लूट की वारदात को अंजाम दिया। ठेके से 1 लाख 30 हजार रूपए कैश लूटकर चारों आरोपी समालखा की तरफ फरार हो गए। इसके बाद आरोपियों ने समालखा व पट्टीकल्याणा के बीच स्थित शराब ठेके पर 1 लाख रूपए कैश, मोबाइल फोन 4 बौतल शराब लूट की वारदात को अंजाम दिया। लूट की दोनों वारदात को अंजाम देकर चारों आरोपी गाड़ी सहित फरार हो गए थे। लूट की उक्त वारदातों बारे थाना औद्योगिक सेक्टर 29 व थाना समालखा में अभियोग दर्ज है। SP लोकेंद्र सिंह आईपीएस ने लूट की उक्त वारदातों को गंभीरता से लेते हुए एंटी नाकोटिक्स सेल प्रभारी इंस्पेक्टर सुमित सरोहा व उनकी टीम को आरोपियों की धरपकड़ की जिम्मेदारी सोंपी थी। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

करनाल में बड़ा जमीन घोटाला: रिटायर्ड पुलिस अधिकारी से 1 करोड़ ठगे…

Voice of Panipat

क्या आप भी Home Loan लेने का कर रहे है प्लान, तो इन बातों का जरुर रखे ध्यान

Voice of Panipat

Haryana में विकास कार्यों की मॉनिटरिंग कराएगी सरकार,15 दिन में होगा रिव्यू

Voice of Panipat