September 5, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaLatest News

करनाल में बड़ा जमीन घोटाला: रिटायर्ड पुलिस अधिकारी से 1 करोड़ ठगे…

वॉयस ऑफ पानीपत। (हिमांशी चावला) – करनाल में प्लॉट बेचने के नाम पर एक रिटायर्ड पुलिस सब इंस्पेक्टर से करीब एक करोड़ रुपये की कथित ठगी का मामला सामने आया है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच की और आरोप सही पाए जाने पर पिता-पुत्र के खिलाफ केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत में रिटायर्ड सब इंस्पेक्टर सुल्तान सिंह ने बताया कि साल 2023 में उन्होंने मधु माजरा निवासी रणधीर सिंह के साथ 400 वर्ग गज के प्लॉट का सौदा किया था। दोनों के बीच लिखित एग्रीमेंट हुआ, जिसके अनुसार प्लॉट की कीमत एक करोड़ रुपये तय की गई। शिकायतकर्ता के अनुसार उन्होंने अलग-अलग माध्यमों से पूरी राशि आरोपी को दे दी। शिकायत में कहा गया है कि भुगतान करने के बाद भी प्लॉट की रजिस्ट्री नहीं करवाई गई। आरोपी लगातार कभी रजिस्ट्री कराने तो कभी रकम वापस करने का भरोसा देता रहा। बाद में जब पैसे या प्लॉट की मांग की गई तो आरोपी और उसके बेटे ने कथित तौर पर धमकियां देना शुरू कर दिया।

करनाल सेक्टर 32,33 की फोटो

मामले की जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों को कई बार नोटिस जारी किए, लेकिन वे बयान दर्ज कराने के लिए उपस्थित नहीं हुए। इसके बाद पुलिस ने संबंधित जमीन के रिकॉर्ड की जांच करवाई। जांच में सामने आया कि जिस जमीन का सौदा किया गया था, वह किसी अन्य व्यक्ति के नाम दर्ज है। जांच में पता चला की जिस जमिन का सौदा किया गया है वो उनकी है ही नहीं। जांच के आधार पर पुलिस ने निष्कर्ष निकाला कि आरोपियों ने खुद को जमीन का मालिक बताकर शिकायतकर्ता से करीब एक करोड़ रुपये ले लिए। इसी आधार पर करनाल के सेक्टर-32/33 थाना में धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात सहित विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। मामले की आगे की जांच सेक्टर-9 के पुलिस प्रभारी सब इंस्पेक्टर संदीप कुमार के सौंप दी गई है। पुलिस का कहना है की आरोपीयों के खिलाफ शिकायत दर्ज कर ली गई है। मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्यवाही की जाएगी और आरोपीयों के खिलाफ कैस दर्ज कर ली गई हैं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पहली तस्वीर 1 फरवरी को भेजेगा Aditya-L1

Voice of Panipat

सांसद को की थी अश्लील वीडियो कॉल, अब 2 आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

अरविंद केजरीवाल का बड़ा ऐलान, दिल्ली में 18 से ऊपर महिलओं को हर महीने मिलेगें 1 हजार रुपए

Voice of Panipat