September 24, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA:- सभी महिलाओं के खाते में नहीं आएंगे 2100, बस इन्हें ही मिलेगा लाभ

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा सरकार प्रदेश की सभी महिलाओं को 2100 रुपए नहीं  देगी.. ये लाभ उन महिलाओं को मिलेगा जो आर्थिक रूप से कमजोर है..  हालांकि बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में सभी महिलाओं को यह राशि देने का वादा किया था.. सरकार ने इसे लाडो लक्ष्मी योजना का नाम दिया था..

इनमें पहला संकल्प इसी योजना का था कि हरियाणा की सभी महिलाओं को 2100 रुपए दिए जाएंगे.. सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक सब कुछ सही रहा तो अप्रैल माह से योजना का लाभ मिलने लगेगा.. सरकार आगामी बजट सत्र में इस योजना के लिए करीब 10 से 12 हजार करोड़ रुपए का प्रावधान करने जा रही है..

लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ 18 साल से लेकर 60 साल तक की महिलाओं को दिया जाएगा, क्योंकि इसके बाद बुढ़ापा पेंशन मिलती है.. यह योजना उन गरीब महिलाओं के लिए है.. जिन परिवारों की सालाना आय 1.80 लाख रुपए तक है.. योजना की लाभार्थी को पीपीपी, जन्म प्रमाण पत्र समेत कई कागजात देने होंगे..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

पत्नी ने पति की हत्या कर 2 दिन तक घर में रखी थी लाश, वजह जानकर रह जाएंगे हैरान, ऐसे हुआ आरोपियों का खुलासा

Voice of Panipat

भ्रगमक विज्ञापन मामले में पतंजलि को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, मामले में सरकार को लगाई फटकार

Voice of Panipat

Panipat में बिजली निगम का CA रंगे हाथो पैसे लेते गिरफतार

Voice of Panipat