37.6 C
Panipat
May 3, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsPanipatPANIPAT NEWS

Haryana में टीचरों को मिलेगी डिजिटल ट्रेनिंग, 2 बैच की लिस्ट तैयार

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा में टीचरों को डिजिटल ट्रेनिंग मिलेगी.. जिससे प्रदेशभर के शिक्षकों को डिजिटल साक्षरता पर क्षमता विकास के लिए प्रशिक्षण दिया जाएगा.. ताकि वे विद्यार्थियों को बेहतर तरीके से शिक्षा दे सकें.. हरियाणा ने प्रदेश भर के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और डाइट प्राचार्यों को पत्र लिखा है.. जिसके तहत सभी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं..  जारी हुए पत्र में निर्देश दिए है कि शैक्षिक प्रौद्योगिकी विंग द्वारा शिक्षकों के डिजिटल साक्षरता पर क्षमता विकास (आवासीय) का प्रशिक्षण आयोजित किया जा रहा है। इसके लिए सभी को क्षमता निर्माण कार्यक्रम के लिए प्रतिभागियों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए गए हैं..

 *2 बैच में होगी ट्रेनिंग*

 शिक्षकों की ट्रेनिंग 2 बेच में होगी.. गुरुग्राम स्थित एससीईआरटी हॉल में पांच-पांच दिन की ट्रेनिंग आयोजित की जाएगी। जिसके तहत पहले बैच की ट्रेनिंग 20 जनवरी से 24 जनवरी तक होगी.. वहीं दूसरे बैच की ट्रेनिंग 27 जनवरी से 31 जनवरी तक होगी.. जिसमें शिक्षकों को डिजिटल साक्षरता का प्रशिक्षण दिया जाएगा..

*ट्रेनिंग में भाग लेने वाले शिक्षकों की लिस्ट *

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA- आज ही निपटा लें ये सारे काम ! 25- 26 जनवरी को ये सेवाएं रहेगी बंद

Voice of Panipat

यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा को 14 दिन ओर रहना होगा जेल में

Voice of Panipat

36 इंच का दूल्हा, 34 इंच की दुल्हन की शादी, बिन बुलाए पहुंच गए हजारों मेहमान

Voice of Panipat