29.1 C
Panipat
March 14, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA में आज 34 निकाय होंगे आरिक्षत, पंचकूला में बैठक

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा शहरी स्थानीय निकाय विभाग के पंचकूला मुख्यालय में आज मेयर और प्रधान पद के लिए ड्रा होगा.. हरियाणा के 8 नगर निगमों समेत 34 नगर निकायों में चुनाव होंगे। ये चुनाव 2 चरणों में होंगे.. चुनाव की तैयारियों की घोषणा के बाद से ही इच्छुक उम्मीदवार ड्रा का इंतजार कर रहे थे.. ड्रा के बाद ही तय होगा कि किस निगम या नगर पालिका में मेयर और प्रधान का पद किसके लिए आरक्षित रहेगा.. महिला, एससी, बीसी और सामान्य पदों के लिए ड्रा निकाला जाएगा.. आज पंचकूला में होने वाली बैठक के लिए 22 जिलों के सभी अधिकारियों को पंचकूला मुख्यालय बुलाया गया है..

बता दें कि इससे पहले निकायों में वार्ड आरक्षित किए गए थे.. इसके बाद वार्ड सीमांकन का अंतिम मसौदा तैयार करने के लिए वार्ड सीमांकन पर आपत्तियां मांगी गई थी.. आपत्तियों के बाद वार्ड सीमांकन को अंतिम रूप दिया जाएगा और चुनाव प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाएगा.. प्रदेश में 2025 फरवरी तक नगर निगम चुनाव होने की उम्मीद है.. इसको लेकर सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है..

8 नगरों में होंगे चुनाव, फरीदाबाद सबसे बड़ा

नगर निगम    वार्ड

फरीदाबाद      46

गुरुग्राम        36

पानीपत        26 

रोहतक         22

यमुनानगर      22

मानेसर         20 

करनाल         20

हिसार           20

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बिना वैक्सीनेशन प्रमाण पत्र के नहीं मिलेगी एंट्री, ऐसे करें वैक्सीनेशन सर्टीफिकेट डाउनलोड

Voice of Panipat

बीजेपी-जेजेपी गठबंधन सरकार पर सुरजेवाला ने साधा निशाना, कहा- नौकरी के लिए युवा भटक रहा दर-दर

Voice of Panipat

Haryana के 8 विधायक बोले – अफसरशाही बेलगाम, न फोन उठाते, न कार्यक्रम में बुलाते

Voice of Panipat