September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

HARYANA में पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने शुरू की फ्री बस सेवा

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत के समालखा से पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर ने मुफ्त बस सेवा शुरू कर दी है.. हरियाणा विधानसभा चुनाव में आचार संहिता के चलते इन बसों को बंद कर दिया था.. धर्म सिंह छौक्कर ने साल 2019 में मुफ्त बस सेवा शुरु की थी.. अब आचार संहिता समाप्त होने के बाद यह सुविधा दोबारा शुरू कर दी गई है.. इसकी जानकारी धर्म सिंह छौक्कर ने खुद सोशल मीडिया से दी.. इसी कड़ी में बुधवार को महिला स्पेशल दो बसों को पुराना बस स्टैंड से कार्यकर्ताओं ने झंडी दिखाकर रवाना किया गया..

इस बार पूर्व विधायक धर्म सिंह छौक्कर की विधानसभा चुनाव में हार होने के बाद कयास लगाए जा रहे थे कि सभी सुविधाएं बंद कर दी जाएगी.. लेकिन ऐसा नहीं हुआ है.. उन्होंने कहा बस सेवा जारी रहेंगी.. इस महिला बस में CCTV कैमरे लगे है.. जीपीएस ट्रैकिंग सिस्टम से कनेक्ट है, इसके जरिए परिजन अपने-अपने बच्चों पर नजर रख सकेंगे.. ये दोनो बसें प्रतिदिन बस स्टैंड से चलेंगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दोस्त को शराब पीने से किया मना, तो दे दी ये सजा, पढिए

Voice of Panipat

पानीपत में घर में घुसकर चोरी करने वाला दूसरा आरोपी गिरफ्तार

Voice of Panipat

आवर्धन नहर में डूबे दो छात्रों के शव हुए बरामद, बुझे दो घरों के इकलौते चिराग

Voice of Panipat