September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPANIPAT NEWSWEATHER

मानसून की विदाई से पहले सूरज ने दिखाई अकड़! फिर बढ़ी गर्मी 

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में अब मानसून की वापसी की तैयारी शुरू हो गई है.. मौसम विशेषज्ञों ने 25 से मानसून की विदाई के आसार जताए है.. हालांकि पिछले 4 दिनों से बारिश नहीं होने से दिन के पारे में लगातार बढ़ोतरी हो रही है..24 घंटे के दौरान सूबे का कुरुक्षेत्र जिला सबसे गर्म दर्ज किया गया.. यहां का अधिकतम तापमान 37.6 रिकॉर्ड किया गया….

*कल से मानसून में दिखेंगे बदलाव*

मानसून ट्रफ सामान्य स्थिति से दक्षिण की तरफ जाने तथा नमी वाली हवाओं में कमी आने से 25 सितंबर तक मानसून की सक्रियता में कमी से राज्य में ज्यादातर क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा.. हालांकि उत्तरी जिलों पंचकूला, पूर्वी यमुनानगर, अंबाला, उत्तरी कुरुक्षेत्र, कैथल, उत्तरी जींद, उत्तरी फतेहाबाद, उत्तरी सिरसा में कुछ एक स्थानों पर छिटपुट बूंदाबांदी की संभावना है.. इस दौरान हवा उत्तर पश्चिमी रहने से दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होगी.. इसके साथ ही वातावरण में नमी की मात्रा में गिरावट आने की संभावना है, लेकिन 25 सितंबर के बाद एक बार फिर नमी वाली हवाएं आने की संभावना से राज्य में फिर से मानसून के एक्टिव होने के पूरे आसार हैं..

*29 तक मौसम में बदलाव के आसार*

मौसम विज्ञान विभाग के अध्यक्ष डॉ. मदन लाल खीचड़ ने बताया कि हरियाणा में अभी मानसून की दो दिन वापसी नहीं होगी.. 29 सितंबर तक मौसम आमतौर पर परिवर्तनशील रहने की संभावना है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा की रीतिका ने बनाई क्वार्टर फाइनल में जगह, हंगरी की पहलवान को 12-2 से हराया

Voice of Panipat

खाटू श्याम के लिए चलाई जा रही है 8 स्पेशल ट्रेनें

Voice of Panipat

PANIPAT:- खूद को तहसीलदार बताकर बस में की दोस्ती, नशिला ड्रिंक पिलाकर युवक से लूटे 50 हजार

Voice of Panipat