September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

हरियाणा:- कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के घर 14 घंटे तक चली रेड

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा के महेंद्रगढ़ में कांग्रेस विधायक राव दान सिंह के घर ED की रेड करीब 14 घंटे चली.. टीम ने घर में मिले विभिन्न दस्तावेजों की जांच की.. ED ने बैंक डिटेल, प्रॉपर्टी से जुड़े कागजात की प्रिंट कॉपी ली.. बता दे कि ED  ने राव दान सिंह के घर पर ही प्रिंटर मंगवा कर फोटो कॉपी की.. इस दौरान परिवार के सभी सदस्यों के बयान दर्ज किए गए.. बता दे हरियाणा के महेंद्रगढ़ में ED की टीम ने गुरुवार सुबह 7:30 बजे महेंद्रगढ़ के विधायक राव दान सिंह के घर व फार्म हाउस पर एक साथ रेड की थी..टीम सुबह पहुंचते ही सभी के मोबाइल फोन अपने कब्जे में ले लिए और किसी को भी बाहर आने जाने की अनुमति नहीं दी..

इसके बाद टीम ने दोनों स्थानों पर बड़ी बारीकी से छानबीन की.. फिलहाल ये स्पष्ट नहीं हो पाया है कि विधायक राव दान सिंह के घर या फार्म हाउस से कोई कैश की बरामदगी हुई है या नहीं.. टीम ने परिवार के सभी सदस्यों के बयान भी दर्ज किए हैं.. हालांकि इस पूरे मामले में ईडी के अधिकारियों ने किसी भी प्रकार की जानकारी देने से इनकार कर दिया..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बुजुर्गों की बल्ले-बल्ले, अब महाकुंभ के दर्शन कराएगी हरियाणा सरकार

Voice of Panipat

करनाल में MLFF सिस्टम का असर : बिना रुके निकल रहे वाहन, बढ़ी लोकल पास की डिमांड

Voice of Panipat

युवक को Lift देना पड़ा महंगा, पढ़िए कैसे बचा बैंक का क्लर्क

Voice of Panipat