September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeIndia NewsLatest NewsPanipatPanipat CrimePANIPAT NEWS

PANIPAT:- मित्तल मेगा मॉल में भूत बंगला देखने आई 2 महिलाओं के साथ 2 युवको ने की छेड़छाड़

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- पानीपत का मित्तल मेगा मॉल एक बार फिर से सुर्खियों में है.. मित्तल मेगा मॉल में भूत बंगला देखने आई ननद-भाभी से अश्लील हरकतें की.. यहां भूत बंगले के भीतर 2 बदमाशों ने अंधेरा का फायदा उठाकर महिलाओं के हाथ पकड़ लिए.. छेड़छाड़ कर उनके निजी अंगों को छूने की कोशिश की.. जोर-जबरदस्ती का भी प्रयास किया गया.. सेल्फ डिफेंस कर महिलाओं ने उन्हें लात भी मारी.. जिसके बाद वे चिल्लाई.. बाहर आने के बाद पति को आपबीती बताई.. लेकिन तब तक आरोपी वहा से फरार हो चुके थे.. पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है..

 चांदनी बाग थाना पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह किला थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी की रहने वाली है.. 6 जुलाई को अपने ननद और पति के साथ सेक्टर 25 स्थित मित्तल मॉल में गई थी..यहां रात करीब 9:26 बजे भूत बंगला देखने के लिए उन्होंने टिकट ली थी.. पति बाहर ही खड़ा रहा था.. उनके पीछे-पीछे 2 लड़के भी भूत बंगला देखने घुसे थे.. जिन्होंने वे नहीं जानते थे..भीतर घुसने के बाद दोनों लड़कों ने उनके साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी.. एक लड़के ने उसका हाथ पकड़ लिया.. जबकि दुसरे लड़के ने उसकी ननद का हाथ पकड़ लिया.. इसके बाद वे उनके शरीर को गलत तरीके से छूने लगे.. उनके निजी अंगों को छूने की कोशिश की.. इसी दौरान महिला ने युवक को जोर से लात मारी.. इसके बाद दोनों ननद-भाभी ने जोर से शोर मचाना शुरू कर दिया.. शोर सुनकर गार्ड ने गेट खोल दिया.. दोनों हाथ छुड़वा कर डरी सहमी बाहर की ओर आई.. उन्होंने पूरी घटना अपने पति को बताई.. इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए.. वहीं, महिला ने बताया कि उक्त दोनों आरोपियों में से एक युवक ने लाइन में लगकर ऑनलाइन टिकट ली थी.. फिलहाल आपको बता दे कि पति ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है.. पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT: घर से घुसकर चोरी करने वाले आरोपी गिरफ्तार, 1 आरोपी रिमांड पर

Voice of Panipat

घर से निकले युवक का संदिग्ध परिस्थितियों में बाहर मिला शव, क्या है मामला..

Voice of Panipat

खुशखबरी, हरियाणा में हर तरह की अनियमित कालोनियां होंगी नियमित

Voice of Panipat