September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWSWEATHER

HARYANA:- तापमान पहुंचा 45 डिग्री के पास 14 जिलों में लू का अलर्ट 

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- हरियाणा में भीषण गर्मी का दौर जारी है.. इसे देखते हुए प्रदेश के 14 जिलों में लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.. पिछले 24 घंटे के दौरान अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी हुई है.. नूंह सबसे गर्म रहा, यहां अधिकतम तापमान 45.9 डिग्री दर्ज किया गया.. मौसम विभाग का कहना है कि 14 जून तक प्रदेश में हालात ऐसे ही बने रहेंगे..

*इन जिलों में लू का अलर्ट *

मौसम विभाग के मुताबिक 12 जून यानी आज 14 जिलों में भीषण गर्मी पड़ेगी.. इनमें सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी, रोहतक, चरखी दादरी, झज्जर, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नूंह, पलवल शामिल हैं.. जबकि 13 जून को पूरे हरियाणा में भीषण गर्मी के साथ लू का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है..14 जून को गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है, लेकिन हालात को देखते हुए मौसम विभाग ने यलो अलर्ट जारी कर दिया है..

*सबसे गर्म नूंह*

हरियाणा में नूंह सबसे गर्म हो गया है.. यहां का पारा 45.9 डिग्री पहुंच गया है.. सिरसा का पारा 45.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा हिसार 45.1, जींद 45.5, रेवाड़ी 44.1, सोनीपत 45.0, कुरुक्षेत्र 43.1, रोहतक 45.1, अंबाला 44.1, करनाल 42.6, दादरी 44.8, पानीपत 42.8, महेंद्रगढ़ 44.4, यमुनानगर 43.4, गुरुग्राम 43.4, पंचकूला 42.4, पलवल 43.5 दर्ज किया गया है.. प्रदेश में पिछले 24 घंटे में दिन के तापमान में औसतन एक डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। यह सामान्य से 4.0 डिग्री तक ज्यादा हो गया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

HARYANA:- अब बिना रजिस्ट्रेशन के नहीं चला पाएंगे कोचिंग इंस्टीट्यूट

Voice of Panipat

राहत की खबर, 15 जून के बाद बहाल होंगी पानीपत से उत्तर प्रदेश की बसें

Voice of Panipat

हरियाणा के फरीदाबाद में देह-व्यापार का भंडाफोड़, पुलिस ने 4 महिलाओं के साथ दो युवकों को पकड़ा

Sahab Ram