September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia NewsLatest NewsPanipat Crime

पानीपत में युवक की ह*त्या करने मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- सीआईए थ्री पुलिस टीम ने जौरासी रोड पर गणेश कॉलोनी में बागवाला मोहल्ला निवासी रविंद्र उर्फ बिल्लू (20) की हत्या मामले में और दो आरोपियों को देर शाम राक्सेहडा के नजदीक यमुना बांध के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों की पहचान दीपांशु उर्फ काला निवासी चिडाना सोनीपत व शिवम उर्फ राजा निवासी चुलकाना के रूप में हुई। सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पूछताछ में दोनों आरोपियों ने उक्त मामले में पहले पकड़े जा चुके अपने आठ साथी आरोपी मोहित निवासी महावटी, राहुल व रोहित निवासी डांग खुर्द, मोहित व हरिश निवासी बलियाली व नवीन निवासी सांगवान भिवानी, रोहित उर्फ मंगू निवासी नैना ततारपुर हाल कुमासपुर सोनीपत व एक नाबालिग आरोपी के साथ मिलकर हत्या की उक्त वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। पुलिस ने गिरफ्तार हो चुके उक्त आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त ईट बरामद कर नाबालिग आरोपी को बाल सुधार गृह मधुबन व सात आरोपियों को न्यायिक हिरासत जेल भेजा जा चुका है।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि पुलिस ने गिरफ्तार दोनों आरोपियों को माननीय न्यायालय में पेश कर जहा से उन्हें 2 दिन के पुलिस रिमांड पर हासिल किया। रिमांड दौरान पुलिस आरोपियों से गहनता से पूछताछ करने के साथ ही वारदात में प्रयुक्त ईट व डंडा बरामद करने का प्रयास करेंगी।

इंस्पेक्टर दीपक ने बताया कि समालखा चौकी में धर्मबीर पुत्र रामकुमार निवासी बागवाला मोहल्ला समालखा ने शिकायत देकर बताया था कि उसका छोटा लड़का रविंद्र उर्फ बिल्लु 20 उसके साथ सब्जी की रेहड़ी पर काम करता है। बेटे से बाग वाला मोहल्ला निवासी मोना, चुलकाना निवासी शिवम उर्फ शुभम, गणेश कालोनी निवासी दिपांशु व भिवानी निवासी मोहित रंजिश रखते थे। पहले भी कई बार रहेड़ी पर आकर धमकी देकर गए थे। 9 फरवरी को रविंद्र को मोना घर से बुलाकर ले गया था। देर रात उन्हें सूचना मिली रविंद्र की जोरासी रोड पर गणेश कालोनी में चोट मारकर हत्या कर दी गई है। वह मौके पर गया तो मौना की बाइक टुटी पड़ी थी। आसपास लगे सीसीटीवी केमरा चैक किये तो दिपांशु उर्फ काला, के मकान में शिवम उर्फ शुभम, मोहित व इनका दोस्त, मंगू, वंशु व तीन अन्य लड़के रात के समय रूके थे। उनके साथ रीतू व संतोष उर्फ बबली भी साथ में पाए गए है। सीसीटीवी फुटेज में वारदात कैद मिली। आरोपियों ने तेजधार हथियार व लाठी डंडो से वार कर उसके बेटे रविंद्र उर्फ बिल्लू की हत्या की है। शिकायत पर थाना समालखा में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने आरोपियों की धरपकड़ के प्रयास शुरू कर दिए थे। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT:- Bike पर सवार होकर पानीपत आ रहा था युवक, तभी रास्ते में हुआ कुछ ऐसा, मौके पर बुलानी पड़ी पुलिस

Voice of Panipat

क्या जल्द खुल जाएंगे दिल्ली बॉर्डर ? सीएम ने कही ये बात, पढ़िए

Voice of Panipat

गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की गाड़ी का पानीपत मे एक्सीडेंट, बस ने मारी टक्कर

Voice of Panipat