September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

सिद्धू मूसेवाला की मां 58 साल की उम्र में देंगी बच्चे को जन्म, IVF तकनीक अपनाई

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की मां अगले महीने मार्च में बच्चे को जन्म देंगी.. मूसेवाला की मां चरण कौर ने इन विट्रो फर्टिलाइजेशन (IVF) तकनीक का सहारा लिया है.. मूसेवाला के ताऊ चमकौर सिंह ने इसकी पुष्टि की है.. मूसेवालाके मां चरण कौर पिछले 3-4 महीने से अपने घर से बाहर भी नहीं निकली हैं.. जानकारी के अनुसार  वे मेडिकल टीम की निगरानी में हैं..  सिद्धू मूसेवाला माता-पिता की इकलौती संतान थे.. 29 मई 2022 को उनकी हत्या कर दी गई थी.. मां चरण कौर और पिता बलकौर सिंह अकेले हो गए थे। इसके बाद उन्होंने दूसरे बच्चे को जन्म देने का फैसला किया

 चरण कौर 58 साल की उम्र में दोबारा मां बनेंगी

सिद्धू मूसेवाला ने 2022 में मानसा से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ा था.. इस दौरान उनकी मां चरण कौर ने कवरिंग कैंडिडेट के तौर पर एफिडेविट भरा था। तब चरण कौर ने अपनी उम्र 56 साल बताई थी.. इस अनुसार उनकी उम्र अब तकरीबन 58 साल है और बलकौर सिंह की उम्र तकरीबन 60 साल के करीब है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

4 आरोपितों से चोरी की 2 वारदातों का खुलासा, 15 हजार रुपये बरामद

Voice of Panipat

इस वक्त की बड़ी खबर, DGP ने ट्वीट कर सरकार से की ये मांग

Voice of Panipat

HARYANA:- घरेलू कलह से परेशान होकर पति ने किया ये काम, मौके पर पहुंची पुलिस 

Voice of Panipat