September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat Crime

पानीपत में महिला का पहले किया पीछा, फिर छीन लिया पर्स

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत में एक महिला का दो बार पर्स और फोन छीनने कि कोशिश की .. पर्स और फोन नहीं खींच पाया तो उस युवक ने महिला का पीछा 300 मीटर तक किया.. फिर वह पर्स छीन कर वहां से फरार हो गया.. पीड़ित महिला ने जिसकी शिकायत पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है…

 पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि वह पानीपत की रहने वाली है.. वह किसी काम से बाहर सामान लेने जा रही थी.. गली में एक अज्ञात युवक बाइक सवार खड़ा था.. जिसने उसका पर्स और फोन छीनने की कोशिश की, लेकिन वह छीन नहीं सका.. इसके बाद वह वहां से भाग गया.. जब वह थोड़ी और आगे पहुंची, तो वह पीछे से फिर आया और उसका पर्स और फोन छीनने की फिर से कोशिश की.. फिर उसका पर्स छीन ले गया.. जिसमें करीब 5 हजार रुपए कैश था..महिला ने बताया आरोपी ने अपना मुंह ढका हुआ था.. उसने आरोपी को पकड़ने की कोशिश भी की, लेकिन वह भाग गया. पीड़ित महिला ने मामले की सूचना पुलिस को दी.. पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है… क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों को पुलिस खंगाल रही है.. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

हरियाणा में वाहन चालको के लिए खुशखबरी, इस हाईवे की होगी मरम्मत

Voice of Panipat

HARYANA के विधायकों को CM मनोहर का झटका, पढ़िए पूरी खबर

Voice of Panipat

पानीपत के पुलिस कर्मचारियों ने जीवन में कभी नशा ना करने की ली शपथ

Voice of Panipat