September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में योगा टीचर के घर हो गई लाखों की चोरी

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत में एक योगा टीचर के घर लाखों की चोरी हो गई…पूरा परिवार बाहर घूमने के लिए गए थे .. शाम को घर लौटे और देखा पुरा घर बिखरा हुआ था.. पीड़ित ने इसकी सूचना पुलिस को दी.. पुलिस नें शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया…

पुलिस को दी शिकायत में पीड़ित नें बताया कि वह शिव नगर का रहने वाला है.. वह एक निजी स्कूल में योगा टीचर है.. वह अपने परिवार सहित अपने मकान में ताला लगा कर घूमने के लिए गया हुआ था.. शाम को वह वापस लौटा, तो उसने देखा कि उसके मकान का ताला टूटा हुआ है.. इसके बाद वह घर के भीतर घुसा, तो सामान बिखरा हुआ मिला.. उसकी नजर अलमारी की और पड़ी… उसने देखा अलमारी में पड़े 1 लाख रुपए कैश, 2 जोड़ी कानों के झुमके, एक सोने की अंगूठी, नाक का मोती व 4 जोड़ी पायजेब चोरो ने चुरा ली.. पीड़ित नें मौके पर गली में लगे सीसीटीवी कैमरे को खुलवाया.. चोर रात को घर में घुसे थे.. करीब 4 बजे घर से बाहर आए.. इस बीच उनका एक साथी घर के बाहर पहरा भी देता दिखाई दिया.. लेकिन कोहरा अधिक होने की वजह सीसीटीवी साफ नहीं है.. जिससे की आरोपियों की पहचान हो सकी.. पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी.. पुलिस नें मामले की  शिकायत दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश कर रही है.. 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

सोना खरीदने वालो को झटका , 1 लाख 4 हजार तक जा सकता है भाव

Voice of Panipat

CIA-1 ने स्कूल, आंगनबाड़ी केंद्रो व घरों में चोरी करने वाले चोरों को किया काबू

Voice of Panipat

हरियाणा में BJP प्रवक्ताओं और पैनलिस्ट की सूची, देखिए लिस्ट

Voice of Panipat