September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

कांग्रेस ने बदला यात्रा का नाम, अब होगी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’

वायस ऑफ पानीपत (शालू मौर्या):- कांग्रेस ने अपनी यात्रा का नाम बदल लिया है.. अब इस यात्रा का नाम भारत जोड़ो न्याय यात्रा रख दिया गया है.. कांग्रेस पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस यात्रा का नेतृत्व करेंगे.. भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से मुंबई के बीच चलाई जाएगी। इस यात्रा में गठबंधन के नेता भी शामिल होंगे। यात्रा का नाम बदलने का निर्णय नई दिल्ली में एआईसीसी मुख्यालय में महासचिवों, प्रभारियों, पीसीसी अध्यक्षों और सीएलपी नेताओं की बैठक के बाद लिया गया..

AICC मुख्यालय में हुई इस बैठक में कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और CLP नेता मौजूद रहे। बैठक में 2024 के चुनावों की तैयारी और राहुल गांधी द्वारा मणिपुर से मुंबई के बीच निकाली जा रही यात्रा पर चर्चा हुई.. कांग्रेस नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में कन्याकुमारी से कश्मीर तक 4000 किमी. लंबी ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली गई थी.. अब कांग्रेस राहुल गाँधी के नेतृत्व में भारत जोड़ो न्याय यात्रा निकलेगी..पहले इस यात्रा का नाम ‘भारत न्याय यात्रा’ रखा गया था..

 *कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे दिखाएंगे यात्रा को हरी झंडी*

भारत जोड़ो न्याय यात्रा को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे मणिपुर की राजधानी इम्फाल से हरी झंडी दिखाएंगे। यह यात्रा जिनमें मणिपुर, नागालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तरप्रदेश, मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र शामिल से होकर गुजरेगी। 14 जनवरी से यह यात्रा शुरू होगी.. भारत जोड़ो न्याय यात्रा 110 जिलों को कवर करेगी। इस यात्रा के द्वारा कांग्रेस 67 दिनों में 6713 किलोमीटर की यात्रा तय करेगी.. इण्डिया गठबंधन के नेता भी इस यात्रा में शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव 2024 से पहले कांग्रेस इस यात्रा के माध्यम से देश भर में माहौल बनाने का प्रयास करेगी..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

दर्दनाक हादसा- चाय की दुकान में घुसा बेकाबू ट्रक, 6 लोगों की हुई मौत

Voice of Panipat

HARYANA :- 6 साल की जियाना ने शतरंज गेम में रचा इतिहास

Voice of Panipat

PANIPAT:- पत्नी अपने पति को दे रही थी धोखा, पति ने खेल दी बड़ी चाल

Voice of Panipat