June 18, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत में बाइक चोरी करने वाले 2 आरोपी हुए गिरफ्तार, 3 वारदात का हुआ खुलासा

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- सीआईए थ्री पुलिस टीम ने चोरी व बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को कुटानी रोड पर पावर हाउस के पास से गिरफ्तार किया। आरोपियों से चोरी की एक व बाइक चोरी की दो वारदातों को खुलासा हुआ। आरोपियों की पहचान सचिन व राहुल निवासी राकेश कॉलोनी कुटानी रोड के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि उनकी टीम को सोमवार देर शाम गश्त व जांच पड़ताल के दौरान गुप्त सूचना मिली की संदिग्ध किस्म के दो युवक कुटानी रोड पर पावर हाउस के पास किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की फिराक में घूम रहे है। पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर दंबिश देकर दोनों युवकों को काबू कर पूछताछ की तो उन्होंने अपनी पहचान सचिन पुत्र समरजीत व राहुल पुत्र राजकुमार निवासी राकेश कॉलोनी कुटानी रोड के रूप में बताई। गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियो ने 24 दिसम्बर की रात महादेव कॉलोनी में गौदाम से कंबलों के 319 कवर चोरी करने की वारदात को अंजाम देने बारे स्वीकारा। चोरी की वारदात बारे थाना किला में नवीन पुत्र महेंद्र निवासी महादेव कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि गहनता से पूछताछ करने पर आरोपियों ने बाइक चोरी की दो अन्य वारदातों को अंजाम देने बारे स्वीकारा। बाइक चोरी की उक्त वारदातों बारे थाना किला व थाना मतलौडा में मुकदमे दर्ज है।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया ने पूछताछ में आरोपियों ने पुलिस को बताया वह नशा करने के आदी है। नशे की लत पूरी करने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो दोनों आरोपियों ने मिलकर चोरी व बाइक चोरी की उक्त वारदातों को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरीशुदा 319 कंबल के कवर, दो बाइक व वारदात में प्रयुक्त एक ई रिक्शा बरामद पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को मंगलवार को कोर्ट में पेश किया जहा से उन्हें न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

आरोपी सचिन का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ चोरी, आर्म्स एक्ट व कारागार अधिनियम के चार अभियोग दर्ज है। आरोपी मई 2023 में जेल से बेल पर बाहर आया था।

*चोरी की निम्न वारदातों को खुलासा हआ*
1. दोनों आरोपियों ने मिलकर 24 दिसम्बर की रात महादेव कॉलोनी में गौदाम से कंबलों के 319 कवर चोरी किये। थाना किला में नवीन पुत्र महेंद्र निवासी महादेव कॉलोनी की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
2. दोनों आरोपियों ने मिलकर 15 मई को गांव राजाखेड़ी में सरकारी स्कूल के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना किला में जुनेब अली पुत्र मोहम्म अली निवासी गढ़ी बेसिक की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है।
3. दोनों आरोपियों ने मिलकर 4 अगस्त को गांव वैसर में घर के बाहर से एक स्पलेंडर बाइक चोरी की। थाना मतलौडा में सोमबीर पुत्र बलराज निवासी वैसर की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कर्मचारियों की हड़ताल से इस शहर मे बिजली संकट, सेक्टरों की बिजली गुल

Voice of Panipat

HARYANA के खिलाड़ियों ने कर्नाटक में जीता गोल्ड मेडल

Voice of Panipat

गोली चला जानलेवा किया था हमला, 3 आरोपित 3 दिन की रिमांड पर

Voice of Panipat