September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

पानीपत पुलिस ने किया अवैध देसी पिस्तौल रखने वाले युवक को किया गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत(सोनम गुप्ता):- पानीपत, सीआईए टू पुलिस ने चौटाला रोड पर गोशाला के पास एक युवक को अवैध देसी पिस्तौल सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान विकास निवासी रधाना मेरठ यूपी के रूप में हुई। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम मंगलवार देर शाम को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान चौटाला रोड पर गोशाला के पास मौजद थी। टीम को इसी दौरान एक संदिग्ध किस्म का युवक छाजपुर की तरफ से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान विकास पुत्र तेजपाल निवासी रधाना मेरठ यूपी के रूप में बताई।  तलाशी लेने पर आरोपी की पहनी हुई पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 32 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलोड मिला।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि आरोपी विकास के खिलाफ थाना सेक्टर 29 में मुकदमा दर्ज कर पूछताछ की तो आरोपी ने पुलिस को बताया उसको हथियार रखने का शौक है। उक्त अवैध देसी पिस्तौल उसने कुछ महीने पहले यूपी के मेरठ जिला के सरधना में एक अज्ञात युवक से 10 हजार रूपए में खरीदा था। आरोपी  घर वालों से नाराजगी होने पर मंगलवार को पानीपत आया था। पुलिस ने उसको अवैध देसी पिस्तौल सहित काबू कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने बुधवार को आरोपी विकास को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

चोरी की, 14 बाइक बरामद..कही आपकी तो नही हुई थी बाईक चोरी, पढ़िए

Voice of Panipat

PANIPAT:- 10 फरवरी से पहले चालान न भरने वालों के वाहन जब्त करेगी पुलिस

Voice of Panipat

पानीपत में महिला ने एक साथ दिया चार बच्चों को जन्म, देखिए बच्चों की तस्वीरें

Voice of Panipat