September 16, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat Crime

PANIPAT:- पिस्तौल रखने के शोक ने नाबालिग को पहुचा दिया जेल

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- पानीपत, सीआईए टू पुलिस ने सेक्टर 24 उग्राखेड़ी रोड पर अवैध देसी पिस्तौल सहित नाबालिग आरोपी को काबू किया। सीआईए टू प्रभारी इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि उनकी टीम बुधवार को गश्त व जांच पड़ताल के दौरान सेक्टर 24 उग्राखेड़ी रोड पर मौजूद थी। टीम को इसी दौरान एक संदिग्ध किस्म का युवक उग्राखेड़ी गांव की तरफ से पैदल आते हुए दिखाई दिया। युवक पास आने पर सामने खड़ी पुलिस टीम को देखकर भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए कुछ कदमों पर ही युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान नाबालिग के रूप में बताई। तलाशी लेने पर नाबालिग आरोपी की पेंट की जेब से अवैध एक देसी पिस्तौल 315 बौर बरामद हुआ। पिस्तौल को खोलकर जांच की तो अनलौड मिला।

इंस्पेक्टर नरेंद्र ने बताया कि पुलिस ने नाबालिग आरोपी के खिलाफ थाना औद्योगिक सेक्टर 29 में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर डिटेन किया तो आरोपी ने बताया उसने दोस्तों में रौब जमाने के लिए उक्त देसी पिस्तौल करीब 4 महीने पहले विद्यानंद कालोनी में मिले एक अज्ञात युवक से 7 हजार रूपए में खरीदा था। डिटेन के बाद पुलिस ने नाबालिग आरोपी को जुवेनाइल कोर्ट में पेश किया जहा से उसकी बेल हो गई।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

क्रेडिट कार्ड का स्टेटमेंट चैक करना पड़ा भारी, अकाउंट से उड़े 1.73 लाख, पढिये पूरा मामला

Voice of Panipat

गृहमंत्री अनिल विज बोले- गांधी के देश में हिंसक आंदोलन की इजाजत नहीं

Voice of Panipat

HARYANA के CM नायब सिंह सैनी आज रोहतक दौरे पर

Voice of Panipat