September 24, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipatPANIPAT NEWS

आज शाम को 5 बजे खुलेंगे सरकारी स्कूल, LIVE  दिखाया जाएगा चंद्रयान-3

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा के सभी स्कूल आज पहली बार शाम को एक घंटे के लिए अलग से खुलेंगे.. यह पहला ऐसा अवसर है, जब देर शाम स्कूल खोले जाएंगे.. दरअसल, केंद्र सरकार की ओर से स्टूडेंट्स को चंद्रयान-3 मिशन की लाइव कवरेज दिखाने के लिए कहा गया है.. केंद्र के इन आदेशों के तहत हरियाणा में भी पहली बार शाम को 1 घंटे के लिए स्कूल खोले जाएंगे.. हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने इसको लेकर सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देश भेज दिए हैं..

शिक्षा मंत्री ने बताया कि हरियाणा के स्कूलों में लाइव कवरेज देखने की व्यवस्था है.. केंद्र के आदेशों के तहत, 23 अगस्त को शाम 5:15 बजे से 6:15 बजे तक सरकारी स्कूल खोलने को कहा गया है.. इस दौरान शाम 5 बजकर 20 मिनट पर चंद्रयान-3 चंद्रमा की सतह पर उतरेगा। चंद्रमा की सतह पर उतरने के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण बुधवार शाम 5 बजकर 20 मिनट से शुरू होगा..

कार्यक्रम के दौरान PM नरेंद्र मोदी का राष्ट्र के नाम संबोधन भी होगा.. केंद्र की ओर से जारी आदेश में प्रदेश के सभी स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में स्टूडेंट्स और टीचर्स को विशेष सभा का आयोजन करके इस लाइव टेलीकास्ट में शामिल होने की बात कही गई है.. साथ ही सभी स्कूलों के प्रधानाचार्य को पहले से इसके लिए जरूरी तैयारी पूरी करने को कहा गया है..

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

अगस्त में होने जा रहे है,ये 5 बड़े बदलाव

Voice of Panipat

डोमिनिका मैजिस्ट्रेट कोर्ट से मेहुल चोकसी को झटका

Voice of Panipat

Haryana:- नए CM का शपथ ग्रहण समारोह, ट्रैफिक रूट को किया गया डायवर्ट

Voice of Panipat