September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsIndia NewsLatest NewsPanipat

पानीपत में चोरी की BIKE सहित 1आरोपी गिरफ्तार

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- सीआईए थ्री पुलिस टीम ने सेक्टर-25 में हनुमान चौक पर एक युवक को चोरी की बाइक सहित गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान सुमित निवासी घरोंडा करनाल के रूप में हुई।

सीआईए थ्री प्रभारी इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि आरोपी सुमित का पहले भी आपराधिक रिकार्ड होना पाया गया है। आरोपी के खिलाफ पानीपत व करनाल के विभिन्न थाना में बाइक चोरी की वारदातों के 27 मुकदमें दर्ज है। आरोपी तीन मुकदमों में बेल जम्पर है।
पूछताछ में आरोपी से खुलासा हुआ वह नशा करने का आदी है। नशा खरीदने के लिए पैसो की जरूरत पड़ी तो उसने  बाइक चोरी की उक्त वारदात को अंजाम दिया। आरोपी वीरवार को चोरीशुदा बाइक पर सवार होकर बेचने के लिए घूम रहा था। पुलिस टीम ने सेक्टर 25 में हनुमान चौक पर आरोपी को काबू कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरीशुदा एक स्पलेंडर बाइक बरामद कर पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया जहा से उसे न्यायिक हिरासत जेल भेजा गया।

इंस्पेक्टर अंकित ने बताया कि सीआईए थ्री की टीम को वीरवार देर शाम गश्त के दौरान गुप्त सूचना मिली थी की संदिग्ध किस्म का एक युवक स्पलेंडर बाइक पर सेक्टर 25 में हनुमान चौक के पास घूम रहा है। बाइक चोरी की होने की संभावना है। पुलिस टीम ने सूचना को पुख्ता मानते हुए मौके पर दबिश देकर बाइक सवार युवक को काबू कर पूछताछ की तो उसने अपनी पहचान सुमित पुत्र विक्रम निवासी डेरा धींगडा माजरा रोड घरोंडा के रूप में बताई। बाइक के कागजात मांगने पर युवक बहाने बाजी करने लगा। गहनता से पूछताछ की तो आरोपी ने उक्त बाइक 15 अगस्त को सिविल हस्पताल परिसर से चोरी करने बारे स्वीकारा। चोरी की उक्त वारदात बारे थाना शहर में गौरव पुत्र मकतुल निवासी कोहंड करनाल की शिकायत पर मुकदमा दर्ज है। 

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बालिग पहलवानों का यौन शोषण केस, आज सुनी जाएंगी दलीलें,पहुंचे आरोपी सांसद बृजभूषण

Voice of Panipat

इन लोगों को नहीं मिलेगा LPG सिलेंडर, कनेक्शन होगा ब्लॉक, जानें वजह ?

Sahab Ram

पानीपत पुलिस की ट्रेफ़िक नियमो को लेकर अच्छी पहल, स्कूलों में सिखाए जा रहे है नियम ली परिक्षा

Voice of Panipat