LPG e-KYC: अगर आपने अभी तक LPG ई-केवाईसी नहीं कराया है तो ये खबर आपके काम हो सकती है। अगर आपने केवाईसी नहीं करवाई है तो आज रात 12 बजे तक करवा लें। वरना गैस सिलेंडर बुकिंग और सब्सिडी में दिक्कत आ सकती है। साथ ही आपको सिलेंडर के लिए ज्यादा दाम भी चुकाना पड़ सकता है।
e-KYC की डेडलाइन अभी तय नहीं है। लेकिन लंबे समय तक e-KYC नहीं कराने पर कनेक्शन ब्लॉक भी हो सकता है। बता दें कि सरकार और तेल कंपनियों ने फर्जी कनेक्शनों और धांधली को रोकने के लिए ई-केवाईसी को अनिवार्य कर दिया है।
अभी एलपीजी (LPG) ई-केवाईसी (e-KYC) कराने की कोई एक आधिकारिक अंतिम तिथि (Last Date) तय नहीं की गई है। सामान्य ग्राहकों के लिए यह नियम मार्च 2026 में ही अनिवार्य कर दिया गया था। इसके बावजूद कई उपभोक्ताओं ने अभी तक अपना वेरिफिकेशन पूरा नहीं किया है। ऐसे में तेल कंपनियां 16 अगस्त की अंतिम चेतावनी के साथ लगातार रिमाइंडर्स भेज रही हैं।
e-KYC न कराने पर नहीं मिलेगी सब्सिडी
यदि आपके खाते में एलपीजी सब्सिडी (जैसे उज्ज्वला योजना या सामान्य सब्सिडी) आती है, तो e-KYC न होने पर सरकार सब्सिडी ट्रांसफर रोक सकती है।
साथ ही लंबे समय तक e-KYC न कराने पर गैस कनेक्शन को अस्थायी रूप से ब्लॉक/निलंबित किया जा सकता है, जिससे नया सिलेंडर बुक करने में परेशानी हो सकती है।
रिपोर्ट्स और कंपनियों के मुताबिक, ई-केवाईसी न होने पर ग्राहकों को घरेलू के बजाय कॉमर्शियल दरों पर सिलेंडर भी खरीदना पड़ सकता है। अभी ज्यादातर शहरो में 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर ₹942 का है, वहीं 19 किलो का कमर्शियल सिलेंडर ₹2,738 का है। यानी ग्राहकों को एक बार में ₹1,700 से ज्यादा का अतिरिक्त भुगतान करना पड़ सकता है।
e-KYC कैसे करें?
अगर आप e-KYC ऑफलाइन करना चाहते है तो अपनी गैस एजेंसी (HP, Indane, Bharat Gas) जाकर आधार कार्ड और बायोमेट्रिक (अंगूठे का निशान) के जरिए करवाए।
वहीं आप ऑनलाइन भी घर बैठे e-KYC करवा सकते है। आप अपने मोबाईल पर संबंधित गैस कंपनी के आधिकारिक ऐप के जरिए आधार फेस-आरडी (Face RD) ऐप का उपयोग करके e-KYC कर सकते हैं।

