36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

पानीपत लघु सचिवालय का बदला नाम, अब जिला सचिवालय के नाम से जाना जाएंगा

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत सचिवालय का नाम अब जिला सचिवालय होगा, इसको लेकर उपायुक्त (DC) वीरेंद्र दहिया ने शनिवार को आयोजित अधिकारियों की बैठक में नगराधीश राजेश सोनी को निर्देश दिए हैं कि लघु सचिवालय का नाम बदलकर जिला सचिवालय किया जाए ताकि आने जाने वाले राहगीरों और पढऩे वालों को पता चल सके कि जिला मुख्यालय यहां पर स्थित है।

उन्होंने कहा कि शीघ्र ही सभी अधिकारियों और विभिन्न सामाजिक संगठनों को बुलाकर सडक़ सुरक्षा से संबंधित बैठक का आयोजन भी किया जाएगा। जिला में सुगम आवागमन के साधन विकसित किए जाएंगे। डीसी वीरेंद्र दहिया ने जानकारी देते हुए बताया कि परिवहन विभाग की ओर से भी जिला को 50 वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें उपलब्ध कराई गई हैं, जो जिला में लोकल रूट पर चलेंगी। इससे बेहतर परिवहन व्यवस्था को बल मिलेगा।

अवैध रूप से चलने वाले वाहनों पर कसा जाएगा शिकंजा

उपायुक्त वीरेेंद्र दहिया ने सीधे तौर पर ऐसे लोगों को चेतावनी दी है जो अवैध रूप से सडक़ों पर वाहनों को दौड़ा रहें हैं और अवैध रूप से सवारियों को ढ़ोकर उनकी जान जोखिम में डाल रहें हैं ऐसे वाहनों और उनके मालिकों के विरूद्घ विशेष रूप से अभियान चलाया जाएगा और शीघ्र ही इसको लेकर बैठक भी आयोजित की जाएगी।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT मे किन्नर से धोखा, पहले प्यार, शादी फिर करवाया जेंडर चेंज, अब हड़पे पैसे-गहने, मारपीट भी की, मामला दर्ज

Voice of Panipat

HARYANA:- संदिग्ध हालात में पत्नी और बच्चे लापता

Voice of Panipat

मुख्यमंत्री ने की घोषणाएं, शहरी आवास योजना के तहत 1 फरवरी से 11 शहरों में प्लॉट के आवंटन हेतु खुलेगा पोर्टल

Voice of Panipat