23.8 C
Panipat
May 31, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryana CrimeHaryana NewsLatest NewsPanipat Crime

पानीपत: ढाबे पर कहासुनी के बाद 4 युवकों ने एक को घों*पा चा*कू, 1 की हुई मौ*त

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- पानीपत जिले के समालखा कस्बे के गांव पट्‌टीकल्याणा स्थित 70 माइल स्टोन ढाबा पर कहासुनी के दौरान 4 युवकों ने एक युवक को चाकूओं से गोद दिया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। वहीं घायल अवस्था में युवक को परिजन तुरंत एक निजी अस्पताल के लिए निकले लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

वारदात की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शिकायत के आधार पर एक नामजद सहित चार अन्यों के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज करके मामले की आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं शव का पंचनामा भरवा कर सिविल अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया गया है। समालखा थाना पुलिस को दी शिकायत में सत्यवान ने बताया कि वह गांव डिकाडला का रहने वाला है। उसका 28 वर्षीय बेटा नितेश विवाहित था, जो यूपी के सहारनपुर में IB कंपनी में नौकरी करता था। उसका लड़का गांव में आया हुआ था। बीती रात करीब साढ़े 11 बजे पिता को सूचना मिली की उसके बेटे नितेश को पट्‌टीकल्याणा गांव के पास जीटी रोड पर स्थित 70 माइल स्टोन ढाबा पर प्रवीन पुत्र साधूराम गांव भोड़वाल माजरी व उसके करीब 4 साथियों ने मिलकर चाकू मार दिया है।

सूचना मिलते ही वे तुरंत मौके पर पहुंचे। नितेश को घायल अवस्था में एक निजी अस्पताल के लिए लेकर चल पड़े। मगर अस्पताल पहुंचने से पहले ही नितेश की रास्ते में ही मौत हो गई।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बेरोजगारी में टॉप पर हरियाणा, लॉकडाउन का असर या सरकार की नाकामी ?

Voice of Panipat

हरियाणा में कार्डधारकों पर राशन का संकट मंडराया

Voice of Panipat

CET एग्जाम नहीं होगा स्थगित,HSSC चेयरमैन बोले- 5-6 अगस्त को पेपर

Voice of Panipat