36.1 C
Panipat
September 10, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsLatest NewsWEATHER

हरियाणा सहित कई राज्यो में 2 मार्च को बारिश की संभावना

वायस ऑफ पानीपत (सोनम गुप्ता):- हरियाणा सहित दिल्‍ली, पंजाब में 25 फरवरी को कई हिस्सों में ओलावृष्टि, बारिश और गरज के साथ बौछारें हुईं। तीव्रता हालांकि 26 फरवरी को कम हो गई, लेकिन हरियाणा, पंजाब दिल्ली और उत्तर प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़े। अब हवाओं ने दिशा बदल ली है और उत्तर पश्चिम से चल रही है।

लेकिन 2 मार्च को पंजाब, हरियाणा, उत्तरी राजस्थान और दिल्ली के कुछ हिस्सों में छिटपुट बारिश की संभावना है। ये बारिश की गतिविधियां कम अवधि के लिए होंगी और इसके साथ तेज हवाएं या ओलावृष्टि की उम्मीद नहीं है जो 25 फरवरी को देखी है, इसलिए फसल को नुकसान की संभावना बहुत कम है। केंद्रीय मृदा लवणता अनुसंधान संस्थान के मुताबिक दो मार्च को पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और उत्तरी राजस्थान के कुछ हिस्सों में हल्की बरसात हो सकती है। मौसम विभाग का मानना है कि मार्च माह के दूसरे सप्ताह में तापमान तेजी से बढ़ सकता है। हालांकि इससे फसल को कोई नुकसान भी नहीं होगा, क्योंकि गेहूं की फसल विशेषकर पकने का समय होता है, इसलिए यह समय तापमान बढ़ने से अच्छा ही साबित हो सकता है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

PANIPAT: फैक्टरी मालिक से लेबर के बौनस के पैसे लेकर भागने वाला आरोपी मैनेजर गिरफ्तार, 50 हजार रूपए बरामद

Voice of Panipat

HARYANA में 2010 के बाद पहली बार होगी 8वीं की बोर्ड परीक्षा, पढिए पूरी जानकारी

Voice of Panipat

IAS Divya Mittal: IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने दिया इस्तीफा, सोशल मीडिया पर लिखी भावुक पोस्ट, जानिये वजह

Sahab Ram