42.9 C
Panipat
June 21, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsIndia NewsLatest News

लता मंगेशकर के पार्थिव शरीर के पास शाहरूख खान ने पढ़ी दुआ, तो सोशल मीडियो पर क्यो हुई फोटो वायरल, पढ़िए

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा):_ रविवार की सुबह सुरों की मल्लिका लता मंगेशकर हमेशा के लिए यह दुनिया छोड़कर चली गयीं। शाम को मुंबई के शिवाजी पार्क में भारत रत्न लता मंगेशकर का अंतिम संस्कार पूरे राजकीय सम्मान के साथ किया गया। कई गणमान्य नागिरकों और फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों ने दाह संस्कार से पहले लता जी के पार्थिव शरीर के अंतिम दर्शन किये और उन्हें अलविदा कहा।

इन्हीं में शाह रुख खान भी शामिल थे, जो अपनी मैनेजर पूजा ददलानी के साथ लता जी को अंतिम विदाई देने पहुंचे। इस दौरान उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया में वायरल हो गयी है। इस तस्वीर को लेकर कुछ शरारती तत्वों ने विवाद पैदा करने की कोशिश की। हालांकि, अन्य सजग यूजर्स ने इन अफवाहों का करारा जवाब दिया।

लता जी का पार्थिव शरीर शिवाजी पार्क में ही अंतिम दर्शकों के लिए रखा गया था। शाह रुख ने भारत रत्न गायिका के पार्थिव शरीर के नजदीक जाकर दोनों हाथ हवा में उठाकर दुआ पढ़ी और उसके बाद अपना मास्क थोड़ा नीचे खिसका कर फूंका, जैसा कि दुआ पढ़ने के बाद किया जाता है। साथ में खड़ी मैनेजर पूजा दोनों हाथ जोड़कर लता जी को नमन कर रही हैं। इस तस्वीर को तमाम फैंस ने शेयर किया है और फोटो के संदेश को धार्मिक सौहार्द्र से जोड़ते हुए इसकी तारीफ कर रहे हैं। मगर, कुछ नेटिजंस ऐसे भी हैं, जो शाह रुख के दुआ पढ़ने और फूंकने को धर्म विशेष से जोड़ते हुए आपत्ति जता रहे हैं।

लता मंगेशकर का निधन रविवार सुबह 8 बजकर 12 मिनट पर ब्रीच कैंडी अस्पताल में हुआ था। 8 जनवरी को कोरोना संक्रमण के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया था और वो तभी से ICU में थीं। उन्हें वेंटिलेटर पर भी रखा गया था।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

SYL पर पंजाब-हरियाणा की मीटिंग

Voice of Panipat

24 घंटे में 2.08 लाख नए केस, 4157 की मौत,कोरोना के केस फिर से बढ़े

Voice of Panipat

हरियाणा पुलिस ने जारी की आज भी ट्रैफिक एडवाइजरी, ये रूट रहेंगे डायवर्ट

Voice of Panipat