September 22, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsIndia NewsLatest News

गुरमीत राम रहीम को मिली 21 दिन की पैरोल, पढ़िए पूरी खबर

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- दुष्कर्म और हत्या के केस में सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के प्रमुख गुरमीत राम-रहीम को पैरोल पर जेल से रिहा किया जाएगा। गुरमीत हरियाणा की रोहतक जेल में बंद है। उसे पंजाब में चुनाव से 13 दिन पहले जेल से छोड़ा जा रहा है। पंजाब के 23 जिलों में 300 बड़े डेरे हैं, जिनका सीधा दखल सूबे की राजनीति में है। ये डेरे पंजाब के माझा, मालवा और दोआबा क्षेत्र में अपना वर्चस्व रखते हैं। डेरा सच्चा सौदा हरियाणा के सिरसा जिले में स्थित है। इसका पंजाब के मालवा रीजन की करीब 69 सीटों पर प्रभाव है।

गुरमीत को पैरोल मिलने की खबर मिलने के बाद जेल और उसके आस-पास पुलिस तैनात कर दी गई है। आज ही कड़ी सुरक्षा में गुरमीत को जेल से बाहर लाया जाएगा। दो दिन पहले हरियाणा के जेल मंत्री रणजीत सिंह चौटाला का बयान आया था कि पैरोल लेना हर कैदी का अधिकार है। इसके बाद राम रहीम को 21 दिन की पैरोल मिल गई। उसे आज सुबह ही रोहतक के सुनारिया जेल से निकाला है। पैरोल के दौरान एक कड़ी शर्त यह रखी गई कि वह 21 के 21 दिन पुलिस की निगरानी में रहेगा। उसका अधिकांश समय डेरे में ही व्यतीत होगा।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

ग्रामीण विधायक महीपाल ढांडा के बड़े भाई हरपाल ढांडा ने श्मशान घाट में होने वाले निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

Voice of Panipat

लुधियाना कोर्ट ब्लास्ट का मास्टरमाइंड जसविंदर सिंह जर्मनी में गिरफ्तार

Voice of Panipat

हरियाणा के इन 2 ट्रेनों के समय में हुआ बदलाव

Voice of Panipat