July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana NewsLatest NewsPANIPAT NEWS

Breaking: पूरे हरियाणा मे लगा MINI LOCKDOWN, सभी जिले रेड जोन मे शामिल, पढ़िए क्या है नई गाइडलाइन

वायस ऑफ पानीपत (कुलवन्त सिंह):- हरियाणा मे लगातार कोरोना के मामले बढ़ते जा रहे है | इसी के चलते हरियाणा के 19 जिलो मे जहा पहले मिनी लॉकडाउन लगाया गया था | वही अब पूरे हरियाणा मे सुरक्षित हरियाणा महामारी अलर्ट लागू कर दिया गया..हरियाणा सरकार के मुख्य सचिव की ओर से जारी नए आदेशो मे कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर के चलते हरियाणा के सभी 22 जिलो को रेड जोन मे शामिल कर दिया गया |

पहले जहा 12 जिलो को रेड जोन मे शामिल किया था | उसके बाद 19 जिलो को रेड जोन मे शामिल किया गया था | लेकिन देर शाम जारी आदेश मे अब प्रदेश के सभी जिलो मे सुरक्षित हरियाणा महामारी अलर्ट को लागू कर दिया गया है.|

क्या रहेगी अब रेड जोन मे शामिल सभी जिलो मे पाबंदिया ?

1- सभी जिलो मे बाजार और मॉल 6 बजे के बाद बंद होगे

2- किसी भी प्रकार की रैली, धरना-प्रदर्शन की इजाजत नही होगी

3- रात के 11 बजे से सुबह के 5 बजे तक नाईट कर्फ्यू भी लागू रहेगा, हालाकि आवश्यक चीजो की बिक्री वाली दुकाने देर रात तक खुल सकती है

4- 26 जनवरी तक सभी स्कूल कॉलेज बंद रहेगे

5- सिनेमा हॉल, मल्टीप्लेक्स,थियेटर, मनोरंजन पार्क और बिजनेस एक्जीबिशन सभ बंद रहेगा

6- सरकारी-निजी कार्यालयो मे आपातकालीन व आवश्यक सेवाओ को छोड़कर 50 प्रतिशत कर्मचारी बुलाए जा सकेगे

7- बार और रेस्तरा मे 50 प्रतिशत के साथ खुलेगे

8- खेल स्टेडियम मे सिर्फ राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेलो मे भाग लेने वाले खिलाड़ी ही प्रक्टिस कर सकेगे

वही अगर कोरोना के मामलो की बात करे तो पूरे हरियाणा मे इस वक्त 35979 केस एक्टिव है..जिसमे सबसे ज्यादा केस फरीदाबाद और गुरुग्राम मे मिल रहे है | पानीपत के सिविल अस्पताल के 6 डाक्टर भी कोरोना संक्रमित पाए गए है|

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

कल हरियाणा में लागू रहेगी धारा144, बसो में विद्यार्थी करेंगे Free सफर

Voice of Panipat

PANIPAT के युवक से सैर करने के दौरान झपटी थी गले से सोने की चेन, आरोपित गिरफ्तार

Voice of Panipat

हरियाणा के स्कूलों का बदला समय, पढ़िए नया टाइम टेबल

Voice of Panipat