July 27, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryana NewsHaryana PoliticsPolitics

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला कांग्रेस में हुए शामिल, CM चन्नी ने किया स्वागत

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष नवजोत सिं‍ह सिद्धू और मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्‍नी ने मुसेवाला का कांग्रेस में स्‍वागत किया। सिद्धू  ने कहा कि मुसेवाला इंटरनेशनल फिगर हैं। उनके परिवार का कांग्रेस से पूरा नाता रहा है और उनकी माता पहले से ही कांग्रेस सरपंच हैं। 

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मुसेवाला कांग्रेस में शामिल हो गए हैं। उनको पंजाब कांग्रेस के प्रधान नवजोत सिद्धू और मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी ने पार्टी में शामिल कराया। उनके मानसा या मोगा से विधानसभा चुनाव मैदान में उतरने की संभावना है। बता दें कि मुसेवाला अपने गानों के लिए काफी चर्चित रहे हैं। अपने गानो में हथियारों का जिक्र करने के कारण वह विवादों में फंस गए थे। यह मामला अभी कोर्ट में है। युवा वर्ग में अपने संगीत के कारण वह लोकप्रिय रहे हैं।

मुख्‍यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि एक साधारण परिवार से उठा सिद्धू मुसेवाला आज इस मुकाम पर पहुंचे हैं। उनकी लोगों खासकर युवाओं में कमाल की लोकप्रियता है। मुसेवाला आम किसान के बेटे हैं। पिता सेना में हैं। मुसेवला ने कहा कि पंजाब जीतेगा। 2022 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत होगी। सिद्धू  मुसेवाला ने कहा कि चार साल पहले संगीत की दुनिया में कदम रखा था और आज एक नई शुरुआत कर रहा हूं। सियासत में पंजाब और लोगों की सेवा के लिए कदम रख रहा हूं। गांव का आदमी हूं।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

बड़ी ट्रेनों की रफ्तार, हुआ टिकट के दामों में इजाफा

Voice of Panipat

चोरी किये गए 3 मोबाइल के साथ युवक काबू

Voice of Panipat

HARYANA सरकार की चार बड़ी घोषणाएं

Voice of Panipat