September 17, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsHaryanaHaryana News

PETROL-DIESEL के दाम की पढिए रेट लिस्ट, क्या हुए बदलाव

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- PETROL-DIESEL के नए रेट सरकारी तेल कंपनियों ने जारी कर दिए हैं। तेल के दामों में आज भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। नए रेट के मुताबिक, आज राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का दाम 103.97 रुपये प्रति लीटर है, वहीं डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।

बता दें कि तेल कंपनियों ने आज भी पेट्रोल डीजल के की कीमतों में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। दिवाली के बाद ही ईंधन के दाम स्थिर बने हुए। वहीं पेट्रोल डीजल की बढ़ती कीमत को कम करने के लिए सरकार नया प्लान तैयार कर रही है। भारत कच्चे तेल की कीमतों में कमी लाने के लिए अन्य प्रमुख अर्थव्यवस्थाओं के साथ तालमेल बिठाकर अपने रणनीतिक तेल भंडार से 50 लाख बैरल तेल की निकासी की योजना बना रहा है।

दिल्ली पेट्रोल 103.97 रुपये और डीजल 86.67 रुपये प्रति लीटरमुंबई पेट्रोल 109.98 रुपये और डीजल 94.14 रुपये प्रति लीटर चेन्नई पेट्रोल 101.40 रुपये और डीजल 91.43 रुपये प्रति लीटर कोलकाता पेट्रोल 104.67 रुपये और डीजल 89.79 रुपये प्रति लीटरगंगानगर पेट्रोल 116.27 रुपये और डीजल 94.78 रुपये प्रति लीटर पोर्ट ब्लेयर पेट्रोल 82.96 रुपये और डीजल 77.13 रुपये प्रति लीटर है। वहीं पेट्रोल व डीजल के दाम में कीमत में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम लगभग दोगुना हो जाता है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

साइबर अपराधियों के अकाउंट होगें फ्रीज, साइबर अपराध का शिकार होने पर डायल करे हेल्प लाईन नम्बर 1930

Voice of Panipat

HARYANA के किसानों को 2 हजार रुपए मिलेंगे प्रति एकड़

Voice of Panipat

पानीपत:- जेल में मोबाइल फोन मिलने के मामले में दूसरे आरोपी को प्रोडक्शन वारंट पर लेकर लाई पानीपत पुलिस

Voice of Panipat