33.2 C
Panipat
October 9, 2026
Voice Of Panipat
Big Breaking NewsCrimeHaryanaHaryana CrimeHaryana News

खाकी हुई दागदार, HARYANA के इस जिले में पुलिस की गाड़ी में हुआ गैंगरेप, पढ़िए पूरा मामला

वायस ऑफ पानीपत (देवेंद्र शर्मा)- मामला हरियाणा के रेवाड़ी शहर से सामने आया है जहां पश्चिम बंगाल की दो लड़कियों को घर से पुलिस की गाड़ी में उठाकर रेप करने की वारदात को अंजाम दिया गया है। इस मामले में रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल, होमगार्ड के साथ एक और शख्स के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। मामला सामने आने के बाद रेवाड़ी के SP राजेश कुमार ने हेड कॉन्स्टेबल को सस्पेंड कर दिया। होमगार्ड के खिलाफ कार्रवाई के लिए विभाग को लिख दिया गया है। हालांकि, सेवा, सुरक्षा और सहयोग का नारा लगाने वाली हरियाणा पुलिस ने अपने ही महकमे से जुड़ा मामला 18 घंटे से ज्यादा वक्त तक दबाए रखा। घटना गुरुवार रात 10 बजे की है, लेकिन मामला सामने आया शुक्रवार शाम को।

जानकारी के अनुसार पश्चिम बंगाल की दो लड़कियां रेवाड़ी के एक स्पा सेंटर में काम करती हैं। दोनों हुडा बाइपास पर एक टाउनशिप में कमरा किराए पर लेकर रहती हैं। आरोप है कि गुरुवार रात पुलिस की गाड़ी में रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाने में तैनात हेड कॉन्स्टेबल अनिल, होमगार्ड जितेंद्र और धर्मेंद्र नाम का एक व्यक्ति दोनों लड़कियों के कमरे पर पहुंचे और उन्हें अपने साथ बैठाकर ले गए। रास्ते में तीनों ने लड़कियों को एक दोस्त की प्राइवेट गाड़ी में शिफ्ट किया और शहर के ही एक होटल में ले गए। वहां तीनों ने दोनों लड़कियों से रेप किया।

रेप जैसे संगीन जुर्म में पुलिसवाले के शामिल होने की वजह से रेवाड़ी पुलिस इस केस से जुड़ी ज्यादा जानकारियां देने को तैयार नहीं है। फिलहाल इतना ही पता लगा है कि दोनों लड़कियों की शिकायत पर देर रात ही रेवाड़ी के मॉडल टाउन थाने में तीनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया था। तीनों को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। शनिवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया जाएगा। रेवाड़ी के DSP मोहम्मद जमाल खान ने बताया कि हेड कॉन्स्टेबल, होमगार्ड और उनके तीसरे साथी पर केस दर्ज किया जा चुका है।

TEAM VOICE OF PANIPAT

Related posts

CIA ने 3 नशा तस्करों को किया काबू, 17 हजार 500 नशीली गोलियां की बरामद

Voice of Panipat

धान की सरकारी खरीद को 10 दिन के लिए किया स्थगित, पढिए खबर.

Voice of Panipat

पानीपत: करंट लगने से हुई युवक की मौत, इंग्लैंड जाने की कर था युवक तैयारी

Voice of Panipat